Amethi News : पूर्व प्रधान से गाली गलौज, जान से मारने की दी धमकी

गांव निवासी वीरेंद्र कुमार तिवारी रवींद्र कुमार एवं अनिल तिवारी ने पीड़ित से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। पीड़ित किसी तरह बाइक से जान बचाकर भागा। ग्रामीणों की माने दोनों पक्षों के बीच ग्राम सभा की भूमि पर अवैध खनन को लेकर विवाद हुआ है। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद राय ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

By Devendra Pratap Singh Edited By: Mohammed Ammar
Updated: Mon, 10 Jun 2024 10:23 PM (IST)
Amethi News : पूर्व प्रधान से गाली गलौज, जान से मारने की दी धमकी
पूर्व प्रधान से गाली गलौज, जान से मारने की दी धमकी

संसू, जागरण, तिलोई, (अमेठी) : शिवरतनगंज के गौंडा गांव निवासी पूर्व प्रधान चंद्रिका प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार गांव में पट्टे की भूमि की पैमाइश की जा रही थी। इस दौरान पूर्व प्रधान चंद्रिका प्रसाद चौराहे से घर लौट रहे थे।

रास्ते में गांव निवासी वीरेंद्र कुमार तिवारी, रवींद्र कुमार एवं अनिल तिवारी ने पीड़ित से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। पीड़ित किसी तरह बाइक से जान बचाकर भागा। ग्रामीणों की माने दोनों पक्षों के बीच ग्राम सभा की भूमि पर अवैध खनन को लेकर विवाद हुआ है। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद राय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।