Wood Cutting : आरा मशीन में लकड़ी काटने की आड़ में चल रहा यह काम, एसडीएम बोले- करने जा रहे यह कार्रवाई

संग्रामपुर में इन दिनों वन विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से हरे पेड़ों की कटाई वन माफिया करा रहे है। वन माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर पुलिस और प्रशासन सहित वन विभाग भी ध्यान नहीं दे रहा है। मालती नदी के आसपास में हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। इसके चलते पेड़ पूरी तरह समाप्त होते जा रहे है।

By Pawan Kumar Yadav Edited By: Mohammed Ammar Publish:Sat, 22 Jun 2024 02:07 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jun 2024 02:07 PM (IST)
Wood Cutting : आरा मशीन में लकड़ी काटने की आड़ में चल रहा यह काम, एसडीएम बोले- करने जा रहे यह कार्रवाई
कार्रवाई करने की बजाय मामले में चुप बैठे है जिम्मेदार

संवादसूत्र, जागरण, अमेठी : सरकार हरे भरे पेड़ों की कटान पर अंकुश लगाने के लिए अफसरों को फरमान जारी किया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में लगी आरा मशीन पर खुलेआम हरी लकड़ी काटने का कार्य जारी है। जबकि शासन द्वारा वन क्षेत्र बढ़ाने के नाम पर पौधारोपण सहित कई अन्य योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का कोई भी सार्थक परिणाम सामने नहीं आ रहा है तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता हरियाली की दुश्मन बनी हुई है।

काटे जा रहे हैं हरे पेड़ 

संग्रामपुर में इन दिनों वन विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से हरे पेड़ों की कटाई वन माफिया करा रहे है। वन माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर पुलिस और प्रशासन सहित वन विभाग भी ध्यान नहीं दे रहा है। मालती नदी के आसपास में हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। इसके चलते पेड़ पूरी तरह समाप्त होते जा रहे है। अवैध रूप से पेड़ों की कटाई के बारे में प्रशासन से लेकर वन विभाग तक जानकारी है।

एसडीएम ने कहा- बंद कराएंगे आरा मशीन

बावजूद इसके वन माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। संग्रामपुर की सड़कों पर दिनभर हरी लकड़ी ट्राली पर लादकर ट्रैक्टर फर्राटा भरते नजर आते है। जिसे देख कर वन और पुलिस विभाग के जिम्मेदार आंखे बंद कर लेते हैं। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि अवैध रूप से संचालित आरा मशीन बंद कराई जाएगी। हरे पेड़ काटने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष व वन विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी