अयोध्या में लगा 'आस्था' का रेला, स्पेशल ट्रेन से 34 दिनों में चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रामलला के किए दर्शन

भाजपा के रामदर्शन अभियान में 14 ट्रेनें छह मार्च को अयोध्या आईं। छह फरवरी से 11 मार्च तक चले अभियान के दौरान अयोध्या शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो पहिया समेत अन्य वाहन टेढ़ी बाजार से आगे नहीं जा सकते थे। लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में यातायात नियंत्रित करना पुलिस-प्रशासन के लिए भी चुनौतीपूर्ण रहा।

By Navneet Srivastava Edited By: Riya Pandey Publish:Tue, 12 Mar 2024 07:01 PM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2024 07:01 PM (IST)
अयोध्या में लगा 'आस्था' का रेला, स्पेशल ट्रेन से 34 दिनों में चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रामलला के किए दर्शन
रामलला के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार

जागरण संवाददाता, अयोध्या। Ram Mandir Ayodhya: रामनगरी में आस्था स्पेशल ट्रेनों से 34 दिनों में चार लाख चार हजार 117 श्रद्धालु रामनगरी आए। देश के 24 राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। इस दौरान सबसे ज्यादा व्यस्त अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन रहा, जहां अलग-अलग राज्यों से 84 ट्रेनें अयोध्या पहुंची।

इसके साथ ही बसों से भी श्रद्धालुओं का अयोध्या आना हुआ। लाखों श्रद्धालु ऐसे भी थे, जो रामदर्शन अभियान का हिस्सा नहीं थे और स्व प्रेरणा से रामनगरी पहुंचे। भाजपा के रामदर्शन अभियान में 14 ट्रेनें छह मार्च को अयोध्या आईं।

छह फरवरी से 11 मार्च तक चले अभियान के दौरान अयोध्या शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो पहिया समेत अन्य वाहन टेढ़ी बाजार से आगे नहीं जा सकते थे। लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में यातायात नियंत्रित करना पुलिस-प्रशासन के लिए भी चुनौतीपूर्ण रहा।

अभियान में तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान, असम, मध्य प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, केरला, गुजरात, त्रिपुरा, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, जम्मू, गोवा, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडू, उत्तराखंड व पूर्वोत्तर के राज्यों से ट्रेनें यहां पहुंची।

ट्रेनों के ठहराव के लिए अयोध्या में पांच रेलवे स्टेशनों का निर्धारण किया गया था। सबसे ज्यादा 37 ट्रेनें महाराष्ट्र से अयोध्या आईं। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भी आठ ट्रेनें अयोध्या पहुंचीं।

स्टेशन पहुंची ट्रेनें
अयोध्या धाम 84
अयोध्या कैंट 48
कटरा 51
सलारपुर 82
दर्शननगर 30

इन तिथियों में आईं 10 से ज्यादा ट्रेनें

तिथि ट्रेनों की संख्या
07 फरवरी 10
14 फरवरी 10
20 फरवरी 10
21 फरवरी 10
26 फरवरी 10
27 फरवरी 10
28 फरवरी 12
29 फरवरी 13
01 मार्च 13
03 मार्च 10
05 मार्च 11
06 मार्च 14
07 मार्च 13

इन राज्यों से आईं इतनी ट्रेनें

राज्य आईं ट्रेनें
आंध्र प्रदेश 07
बिहार 10
छत्तीसगढ़ 08
चंडीगढ़ 01
दिल्ली 14
गोवा 02
गुजरात 30
हरियाणा 04
हिमाचल प्रदेश 02
झारखंड 06
जम्मू-कश्मीर 04
कर्नाटक 10
केरला 04
महाराष्ट्र 37
मध्य प्रदेश 11
पूर्वोत्तर 12
ओडिशा 10
पंजाब 11
राजस्थान 11
तमिलनाडु 22
तेलंगाना 31
उत्तर प्रदेश 08
उत्तराखंड 05
पश्चिम बंगाल 35

भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह के अनुसार, पांच सदी बाद रामलला अपनी जन्मभूमि दिव्य-भव्य राजप्रासाद में विराजमान हुए हैं। ऐसे में भगवान के दर्शन की लालसा दुनिया भर से सनातनियों को है। यह कारण है कि रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या नित्य बढ़ ही रही है।

यह भी पढ़ें:

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने अपनी कैब‍िनेट के साथ क‍िए रामलला के दर्शन, बोले- मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूं...

chat bot
आपका साथी