मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित होगा सिकंदरपुर : विधायक

-माँ खिला की भवानी शक्तिपीठ पर बनेगा रैन बसेरा -विद्युत उपकेंद्र के भूमि पूजन सारोह में बोले विधायक जागरण संवाददाता, पूर (बलिया) : सिकंदरपुर बिधान सभा क्षेत्र को पूरे प्रदेश में एक मॉडल बिधान सभा के रूप में स्थापित करना ही हमारी प्राथमिकता है। आज बिधान सभा क्षेत्र सिकंदर पुर उत्तरोत्तर बिकास की बुलंदियों को छू रहा है। यह बात ग्राम पंचायत पहराजपुर में शनिवार को विद्युत उपकेंद्र की आधारशिला रखने के बाद भूमि पूजन करने के पश्चात एक विशाल जन सभा को संबोधित करते हुवे विधायक संजय यादव ने कही। कहा कि भारतीय जनता पार्टी का बराबर यह प्रयास रहा है कि सामाजिक आर्थिक राजनैतिक व शैक्षिक रूप से पिछड़े हुवे लोगो को बराबरी का दर्जा दिलाया जाय। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास का नारा देकर एक कृतमान स्थापित कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 10:28 PM (IST) Updated:Sat, 15 Dec 2018 10:28 PM (IST)
मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित होगा सिकंदरपुर : विधायक
मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित होगा सिकंदरपुर : विधायक

जागरण संवाददाता, पूर (बलिया) : सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र को पूरे प्रदेश में एक मॉडल के रूप में स्थापित करना ही हमारी प्राथमिकता है। आज सिकंदरपुर उत्तरोत्तर विकास की बुलंदियों को छू रहा है। यह बात ग्राम पंचायत पहराजपुर में शनिवार को विद्युत उपकेंद्र की आधारशिला रखने के बाद सभा को संबोधित करते हुए विधायक संजय यादव ने कही। कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह प्रयास रहा है कि सामाजिक आर्थिक राजनैतिक व शैक्षिक रूप से पिछड़े लोगो को बराबरी का दर्जा दिलाया जाय। माँ खिला की भवानी शक्ति पीठ पर रैन बसेरा के लिए धन निर्गत कर दिया है। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता संजय ¨सह यादव उप खंड अधिकारी अमित कुमार भाटिया, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुमार श्रीवास्तव, शिवाकान्त ¨सह, मंजय ¨सह, रमायन ¨सह, राज नाथ पाण्डेय, अजय ¨सह ललन तिवारी अभिषेक ने विचार व्यक्त किए। ग्राम प्रधान पहराजपुर सतेंद्र कुमार ¨सह, सुनिल कुमार ¨सह, फुलन्द्र ¨सह ने विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट कर समानित किया । अध्यक्षता पूर्व प्रधान इंद्रजीत ¨सह एवं संचालन राम प्रकाश यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी