रेल रोककर किया महंगाई का विरोध

By Edited By: Publish:Thu, 31 May 2012 07:15 PM (IST) Updated:Thu, 31 May 2012 07:15 PM (IST)
रेल रोककर किया महंगाई का विरोध

बलरामपुर, 31 मई : सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने आसमान छूती महंगाई का विरोध सड़कों पर उतर कर किया। सपाइयों ने बीस मिनट तक रेल रोककर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता काफी दिनों बाद आंदोलन के मूड में दिखे। सपा जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल, जिला सचिव मुहम्मद जावेद हसन, सलिल सिंह टीटू, डॉ. आरके सिंह गब्बू, महिला सभा की जिलाध्यक्ष शबाना खान, सचिव सुनीता वर्मा, मुकेश सिंह, आदिल हुसैन, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, लड्डू तिवारी, मुहम्मद आलम, राजकिशोर गुप्त, साजिद खान, हनुमान वर्मा, रामकुमार यादव, नफीस मेकरानी, काजी नुरुल हुदा, अब्दुल मुईद खां, मोइनुद्दीन, विष्णु पूजन यादव, डिप्टी सिंह, पप्पू यादव, मनीष श्रीवास्तव, नरसिंह पाल व महेंद्र यादव, शानू खान, रवींद्र कुमार गुप्त सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे के आसपास की सभी दुकानें बंद करा दी। सपा जिलाध्यक्ष ने कहाकि केंद्र सरकार महंगाई को लगाम लगाने में नाकाम है। आम आदमी महंगाई की मार से त्रस्त है। जिला सचिव मुहम्मद जावेद हसन ने कहाकि पेट्रोल मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। नारेबाजी करते कार्यकर्ता झारखंडी मंदिर के निकट रेलवे गुमटी पर जमा हो गए। रेलवे सुरक्षा बल की सिफारिशों को नकारते हुए उन्होंने बढ़नी जा रही ट्रेन को रोक दिया। इंजन पर चढ़े कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। कुछ कार्यकर्ता रेल की पटरी पर लेट गए। 20 मिनट बाद ट्रेन को जाने दिया।

उधर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, प्रताप सिंह चौहान, कैलाश नाथ शुक्ल, कुसुम चौहान, अजय सिंह पिंकू, अजय कृष्ण पांडेय, विजय गुप्त, जगदंबा प्रसाद सोनकर, विजय श्रीवास्तव, बृजेंद्र तिवारी, आदित्य प्रसाद श्रीवास्तव व एके सिंह आदि ने जुलूस निकालकर बाजार बंद कराया। जिलाध्यक्ष ने कहाकि केंद्र सरकार ने देश को महंगाई की आग में झोंक दिया है। पेट्रोल वृद्धि केंद्र सरकार को वापस लेना होगा। यह सरकार महंगाई रोकने में नाकाम है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी