रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, कल से लखनऊ मेल में सफर के दौरान मिलेगा बेडरोल

मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते यात्रियों को कंबल व चादर उपलब्ध कराना बंद कर दिया गया था। दो साल के बाद रेलवे बोर्ड ने एक मार्च 2022 से ट्रेनों के एसी कोच में पर्दा लगाने व यात्रियों को पहले की तरह चादर कंबल देने का आदेश दिया था।

By Vivek BajpaiEdited By: Publish:Sun, 27 Mar 2022 01:59 PM (IST) Updated:Sun, 27 Mar 2022 01:59 PM (IST)
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, कल से लखनऊ मेल में सफर के दौरान मिलेगा बेडरोल
सोमवार से लखनऊ मेल में भी यात्रियों को बेडरोल मिलना शुरू हो जाएगा।

बरेली, जेएनएन। रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार ट्रेनों में ( बेडरोल ) चादर, कंबल तकिया आदि उपलब्ध कराए जाने लगा है। बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों में यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। वहीं जिन ट्रेनों में कंबल तकिया अभी नहीं मिल रहा है धीरे-धीरे उनमें बेडरोल की उपलब्धता के बारे में रेलवे प्रशासन द्वारा जानकारी दी जा रही है। साथ ही ट्रेनों के अंदर पर्दे भी लगाए जा रहे हैं। सोमवार से लखनऊ मेल में भी यात्रियों को बेडरोल मिलना शुरू हो जाएगा।

मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण की शुरूआत हुई तो ट्रेनों के एसी कोच के पर्दे हटा दिए गए थे। साथ ही यात्रियों को कंबल व चादर उपलब्ध कराना बंद कर दिया गया था। दो साल के बाद रेलवे बोर्ड ने एक मार्च 2022 से ट्रेनों के एसी कोच में पर्दा लगाने व यात्रियों को पहले की तरह चादर कंबल देने का आदेश दिया था। रेलवे के नियम के अनुसार दो साल उपयोग नहीं किए जाने वाले कंबल व चादर को रद्दी घोषित कर दिया है और उसके स्थान पर नये चादर व कंबल खरीदे जा रहे हैं।

मांग बढ़ने के कारण देश के अधिकांश ट्रेनों में अभी चादर व कंबल नहीं दिया जा रहा है। रेल प्रशासन ने बरेली से होकर चलने वाली दो अन्य ट्रेनों में कंबल व चादर उपलब्ध कराने के बारे में यात्रियों को जानकारी दी है। लखनऊ मेल में सोमवार यानी 28 मार्च से एसी यात्रियों को कंबल व चादर मिलने लगेंगे। वहीं एसी कोचों में पहले की तरह पर्दे भी लगाए जा रहे हैं। 10 अप्रैल से वाराणसी से देहरादून को जाने वाली जनता एक्सप्रेस में यह व्यवस्था यात्रियों को मिलने लगेगी। फिलहाल बरेली जंक्शन से चलने वाली आला हजरत एक्सप्रेस, मुंबई जाने वाली बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में यात्रियों को कंबल, तकिया, चादर आदि देना शुरू कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी