बरेली में जेठ की हैवानियत पर पर्दा डालने बैठी पंचायत, समझौता करने से विवाहिता ने किया इन्कार, तो घर से निकाला

बरेली में जेठ ने किया विवाहिता से दुष्कर्म तो समझौते के लिए पंचायत बैठा दी। विवाहिता ने समझाैता करने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद सभी ने मिलकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पुलिस कर रही मामले की छानबीन।

By Jagran NewsEdited By:
Updated: Mon, 12 Jun 2023 11:01 AM (IST)
बरेली में जेठ की हैवानियत पर पर्दा डालने बैठी पंचायत, समझौता करने से विवाहिता ने किया इन्कार, तो घर से निकाला
जेठ ने किया दुष्कर्म, समझौते के लिए बैठी पंचायत, इन्कार पर विवाहिता को घर से निकाला

बरेली, जागरण संवाददाता। चाकू का डर दिखाकर जेठ ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपित ने यह दुस्साहस उस वक्त किया जब महिला का पति घर पर नहीं था। मामले की शिकायत विवाहिता ने की, तो पंचायत बैठी। विवाहिता ने समझौते की बात से इंकार कर दिया तो उसे घर से निकाल दिया गया।

पुलिस को दिया शिकायती पत्र

इस मामले में शिकायती पत्र के आधार पर इज्जतनगर पुलिस ने पति अब्दुल सलाम, जेठ अब्दुल सलीम, आमिर, रहीसन, मिजाज बानो, शबाना व बब्लू के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न दुष्कर्म व अन्य धाराओं में प्राथमिकी लिखी है। कोर्ट के आदेश पर या कार्यवाही हुई है। महिला के मुताबिक 21 जून 2019 को अब्दुल सलाम के साथ उसका निकाह हुआ था। इस दौरान विधवा मां ने तय दान दहेज दिया। बावजूद आरोपित उसे खुश नहीं थे।

दहेज के लिए करते थे मारपीट, जेठ रखता था बुरी नजर

आरोपित दहेज के लिए उत्पीड़न करते, मारपीट करते। परिवार ना टूटे इसलिए सब सहती रही। इसी बीच जेठ बुरी नजर रखने लगा। पति काम से बाहर निकले हुए थे। इसी दौरान अकेला पाकर शाम को वह कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया।

इज्जतनगर इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी लिखकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।