Bareilly News: डीडीपुरम चौराहे पर मांस के टुकड़े मिलाकर गन्‍ने का रस बेच रहा था फैजुल, प्राथमिकी पंजीकृत

संगठन के सदस्यों के साथ पहुंचे कमल राणा ने कर्मचारी से आइस बाक्स खुलवाया तो उसमे मांस की थैली रखी थी। नाम पूछा तो उसने अपना नाम सुरेंद्र बताया। कहा कि दुकान के मालिक फैजुल ने आइस बाक्स में मांस रखा था।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 10 Nov 2022 10:15 PM (IST) Updated:Thu, 10 Nov 2022 10:15 PM (IST)
Bareilly News: डीडीपुरम चौराहे पर मांस के टुकड़े मिलाकर गन्‍ने का रस बेच रहा था फैजुल, प्राथमिकी पंजीकृत
आइस बाक्‍स में रखा मांस व आरोपित की जूस की दुकान। सौ. इंटरनेट मीडिया

बरेली, जागरण संवाददाता। मांस के टुकड़े मिलाकर गन्‍ने का रस बेचने को लेकर प्रेमनगर में बवाल खड़ा हो गया। आरोप है कि आरोपित हिंदू युवक को मोहरा बनाकर उससे जूस बिकवा रहा था। इसी के बाद हंगामा बढ़ गया। प्रेमनगर पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य कमल राणा के शिकायती पत्र पर आरोपित फैजुल के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली है।

बरेली में डीडीपुरम चौराहे पर गन्ने के रस में मांस के टुकड़े मिलाकर बेच रहा था फैजुल। पुलिस ने पकड़ा। @igrangebareilly pic.twitter.com/jvMDP60xBQ— Vivek Bajpai (@VivekBa24442430) November 10, 2022

हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य कमल राणा ने बताया कि डीडीपुरम पेट्रोल पंप के पास गन्‍ने के जूस की दुकान है। स्टाल के मालिक फैजुल ने दुकान पर एक कर्मचारी तैनात कर रखा है। गन्‍ने के जूस में प्रयोग की जाने वाली बर्फ के लिए उसने आइस बाक्स रख रखा है। वह उसमे मांस रखता है। मांस रखते हुए उसे कुछ लोगों ने देख लिया। संगठन को जानकारी दी गई।

आइस बाक्‍स में रखा था मांस

संगठन के सदस्यों के साथ पहुंचे कमल राणा ने कर्मचारी से आइस बाक्स खुलवाया तो उसमे मांस की थैली रखी थी। नाम पूछा तो उसने अपना नाम सुरेंद्र बताया। कहा कि दुकान के मालिक फैजुल ने आइस बाक्स में मांस रखा था। बस इसी के बाद हंगामा खड़ा हो गया। प्रेमनगर पुलिस को जानकारी दी गई। सुरेंद्र को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।

फैजुल के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत 

उसे लेकर पुलिस थाने पहुंची। इंस्पेक्टर कृष्णवीर सिंह ने बताया कि आरोपित फैजुल के विरुद्ध प्राथमिकी लिखकर उसकी तलाश की जा रही है। आरोपित फैजुल मूलरूप से बहराइच का रहने वाला है। आइस बाक्स में थैली में मांस रखे होने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

कर्मचारी सुरेंद्र की सफाई

कर्मचारी सुरेंद्र से मांस के प्रकरण में जब प्रेमनगर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि शाम का वक्त हो रहा था। फैजुल घर के लिए मांस लाया था। कुछ समय दुकान पर रुकना था, इसलिए उसने मांस की थैली आइस बॉक्स में रख दी। गन्‍ने के जूस में मांस के टुकड़े मिलाकर पिलाने की बात गलत है।

chat bot
आपका साथी