Rail Budget 2021 : बरेली में तेजी से पूरा होगा इन रूटों के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम

Rail Budget News रेलवे के लिए सरकार ने 1.10 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की है। साथ ही 2030 राष्ट्रीय रेल योजना की तैयारी भी शामिल है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में इस बजट से जहां तेजी के साथ जहां इलेक्ट्रिफिकेशन का काम होगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 02 Feb 2021 10:05 AM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2021 10:05 AM (IST)
Rail Budget 2021 : बरेली में तेजी से पूरा होगा इन रूटों के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम
Rail Budget 2021 : बरेली में तेजी से पूरा होगा इन रूटों के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम

बरेली, जेएनएन। Rail Budget News : रेलवे के लिए सरकार ने 1.10 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की है। साथ ही 2030 राष्ट्रीय रेल योजना की तैयारी भी शामिल है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में इस बजट से जहां तेजी के साथ जहां इलेक्ट्रिफिकेशन का काम होगा। वहीं मंडल में मीटरगेज लाइन केवल इतिहास बनकर रह जाएगी।

अब पूरे होंगे ये काम

कानपुर के रावतपुर स्टेशन के चौड़ीकरण का काम चल रहा है जो कि मार्च 2021 तक पूरा होना है।

कानपुर क्षेत्र में बाजारीकला, फर्रुखाबाद, उत्तरीपुरा, अरौल, बर्राजपुर स्टेशनों का उच्चीकरण किया जा रहा। यह काम भी मार्च में पूरा होगा।

कासगंज, कानपुर के कल्याणपुर, गुरसहायगंज, चौबेपुर स्टेशनों के प्लेटफार्म के विस्तार का कार्य भी मार्च में पूरा हो जाएगा।

इन रूटों का होगा इलेक्ट्रिफिकेशन

बरेली-पीलीभीत-टनकपुर

शाहजहांपुर-मैलानी

भोजीपुरा-लालकुआं

लालकुआं- काशीपुर

रामनगर- मुरादाबाद

काठगोदाम-लालकुआं-रामपुर

इज्जतनगर रेल मंडल के सभी रूट पूरी तरह ब्राडगेज होने के साथ ही तेजी से 2023 से पहले ही मंडल के सभी रेलखंडों का इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा हो जाएगा। - आशुतोष पंत, मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर रेल मंडल, बरेली

बोली - रेल यूनियन 

बजट में रेल कर्मचारियों की मांगों का ध्यान नहीं रखा गया है। सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली का आश्वासन नहीं दिया। जबकि निजीकरण को बढ़ावा दिया है। जिसका रेल कर्मचारी बिल्कुल भी समर्थन नहीं कर सकते। - राजेश दुबे, शाखा सचिव, एनआरएमयू बरेली शाखा

 रेल बजट में यात्रियों के साथ ही रेल कर्मचारियों पर भी ध्यान नहीं दिया गया है। सरकार की सरकारी उपक्रमों को बेचने की योजना निंदनीय है। बजट पूरी तरह से निराशापूर्ण है। - विवेक मिश्रा, संयुक्त महामंत्री एनई रेलवे मेंस कांग्रेस

आम बजट नहीं बल्कि सरकार का रिपोर्ट कार्ड है। न तो कोई नई ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है, न ही बंद ट्रेनों को शुरू करने को कहा गया है। केवल स्पेशल ट्रेनों के नाम से यात्रियों से बढ़ा किराया वसूल किया जा रहा है। - आनंद सरन, मंडल मंत्री पीआरकेएस

 बंद ट्रेनें शुरू करान से रेलवे को राजस्व मिलता। यात्री किराए में छूट दी जानी चाहिए। स्पेशल ट्रेनों के नाम पर यात्रियों से बढ़ा किराया वसूल किया जा रहा है। रेल कर्मचारियों के लिए भी किसी प्रकार की कोई घोषणा नहीं की गई। - मुकेश सक्सेना, महासचिव एनई रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर सोसाइटी

chat bot
आपका साथी