रेलवे ने अचानक रद की स्पेशल राजधानी

By Edited By: Publish:Fri, 11 Oct 2013 06:59 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2013 07:00 PM (IST)
रेलवे ने अचानक रद की स्पेशल राजधानी

बरेली : रेलवे ने स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस अचानक रद कर दी। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। लंबे इंतजार के बाद 33 यात्रियों ने टिकट कैंसिल करा लिए।

उत्तर रेलवे ने दशहरा और दीपावली के मद्देनजर पिछले दिनों स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था। इसमें दिल्ली-गुवाहाटी के बीच 02436 स्पेशल ट्रेन छह अक्टूबर से चली थी। शुक्रवार को जंक्शन पर दोपहर 01.45 बजे आने वाली स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस नहीं पहुंची। प्लेटफार्मो पर यात्री घंटे भर से अधिक इंतजार करते रहे लेकिन लगभग तीन बजे ट्रेन रद होने की जानकारी कंट्रोल से मिली। इसके बाद परेशान यात्रियों ने दूसरी ट्रेनों से सफर किया, तो वहीं 33 लोगों को टिकट वापस करने पड़े। यात्रियों को टिकट कैंसिल की पूरी जानकारी न होने के कारण उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा।

नौ घंटे बाद आई हिमगिरी एक्सप्रेस

जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस नौ घंटे बाद जंक्शन पहुंची। हिमगिरी एक्सप्रेस को शुक्रवार दोपहर 11.28 बजे आना था। लेकिन यह ट्रेन नौ घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी