Basti News: घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव, इस बात को लेकर पति-पत्‍नी में चल रहा था विवाद

पाटन चौहान के परिवार में लंबे समय से आपसी मनमुटाव और विवाद चल रहा था। कई बार पति-पत्नी के बीच कहासुनी और मारपीट भी हो चुकी है। मां की मौत से दोनों बेटियां बदहवास है। प्रभारी निरीक्षक सोनहा उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की असली वजह रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

By Jagran NewsEdited By: Vivek Shukla
Updated: Thu, 25 Apr 2024 02:58 PM (IST)
Basti News: घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव, इस बात को लेकर पति-पत्‍नी में चल रहा था विवाद
घटना के बाद से ही गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

 जागरण संवाददाता, बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के भीवापुर गांव के टोला लोनियाडीह में एक महिला का शव गुरुवार की सुबह साड़ी के फंदे के सहारे छत की कुंडी से लटका मिला है। घर वालों को जब घटना की जानकारी हुई तो लोग सन्न रह गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। गांव निवासी पाटन चौहान की शादी 14 वर्ष पूर्व प्रमिला से हुई थी। दोनों से दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 12 और 10 वर्ष है। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार की सुबह पति- पत्नी के बीच पारिवारिक समस्याओं को लेकर कहासुनी हो गई।

इसे भी पढ़ें- शेयर बाजार में बढ़ रहे निवेशक, शीर्ष 10 में शामिल हुआ यूपी का यह शहर

इसके बाद घर के अन्य लोग खेत में काम करने के लिए चले गए। विवाद से नाराज 32 वर्षीय प्रमिला साड़ी का फंदा बनाकर घर के भीतर कमरे में छत की कुंडी से लटक गई। कुछ देर बाद जब घर के लोग काम से वापस लौटे। आवाज देने पर प्रमिला न बोली न ही दरवाजा खुला। जब लोगों ने भीतर झांक कर देखा तो आवक रह गए।

इसे भी पढ़ें-दिल्ली और अन्य रूटों पर चलेंगी आठ समर स्पेशल, मार्ग बदलकर चलेंगी दो एक्सप्रेस ट्रेनें

पाटन चौहान के परिवार में लंबे समय से आपसी मनमुटाव और विवाद चल रहा था। कई बार पति-पत्नी के बीच कहासुनी और मारपीट भी हो चुकी है। मां की मौत से दोनों बेटियां बदहवास है।

प्रभारी निरीक्षक सोनहा उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की असली वजह रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। प्रमिला के स्वजन की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।