स्टेशनों पर महिला कोच के सामने लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

महिला बोगियों में निर्भया फंड से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Nov 2018 08:44 PM (IST) Updated:Fri, 30 Nov 2018 12:33 AM (IST)
स्टेशनों पर महिला कोच के सामने लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
स्टेशनों पर महिला कोच के सामने लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : जंक्शन के प्लेटफार्मों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। कैमरे उस स्थान पर रहेंगे जहां प्लेटफार्म के निर्धारित स्थल पर महिला कोच लगते हैं। यह व्यवस्था मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी रहेगी। इसके अलावा स्थानीय जंक्शन पर लगेज स्क्रैनर लगाए जाएंगे। गुरुवार को हाजीपुर जोन में आयोजित एडीजी आरपीएफ पीके अग्रवाल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

क्राइम मी¨टग में हाजीपुर के पांच मंडलों के आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। स्थानीय मंडल से आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट संजय ¨सह ने भाग लिया। बताया कि मी¨टग में यात्री सुरक्षा को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई। जंक्शन स्टेशनों पर सुरक्षा को चाक चौबंद बनाने के लिए निर्भया फंड के तहत सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इसका प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। इससे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लग सकेगा। बताया पीडीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगेज स्कैनर लगाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी