Chanduali News: हाईवे किनारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, कागजात के आधार हुई मृतक की पहचान

चंदौली नियामताबाद क्षेत्र के चंदरखा गांव के पास नेशनल हाईवे के किनारे शुक्रवार की सुबह पेड़ के सहारे फंदे से लटकता युवक का शव मिला। मृतक की पहचान मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नईबस्ती पीडीडीयू नगर निवासी बिहारी लाल के बेटे 35 वर्षीय अमित जोशी के रूप में हुई।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 09 Jun 2023 02:23 PM (IST) Updated:Fri, 09 Jun 2023 02:23 PM (IST)
Chanduali News: हाईवे किनारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, कागजात के आधार हुई मृतक की पहचान
नियामताबाद क्षेत्र के चंदरखा गांव के पास नेशनल हाईवे किनारे पेड़ के सहारे फंदे से लटकता युवक का शव मिला।

जागरण संवाददाता, चंदौली: नियामताबाद क्षेत्र के चंदरखा गांव के पास नेशनल हाईवे के किनारे शुक्रवार की सुबह पेड़ के सहारे फंदे से लटकता युवक का शव मिला। मृतक की पहचान मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नईबस्ती पीडीडीयू नगर निवासी बिहारी लाल के बेटे 35 वर्षीय अमित जोशी के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

नेशनल हाईवे के किनारे पेड़ पर लटकता शव मिलने पर क्षेत्र में खलबली

शुक्रवार की सुबह चंदरखा गांव के पास नेशनल हाईवे के किनारे एक पेड़ से लटकता हुआ शव दिखाई देने पर क्षेत्र में खलबली मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना तत्काल अलीनगर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने मौका मुआयना कर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। साथ ही उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक के पास से मिले कागजात के आधार पर मृतक की पहचान हुई। पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के स्वजन को दी। मामले की पड़ताल में पुलिस जुट गई है। सूचना पर रोते बिलखते स्वजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त हो चुकी है। मृतक के स्वजन को सूचना दे दी गई है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किन परिस्थितियों में घटना घटी है, इसकी पड़ताल की जा रही है। उधर युवक की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा वह स्तब्ध भी हैं कि किन कारणों से आखिर यह घटना हुई।

chat bot
आपका साथी