खाद्यान्न आपूर्ति में रेलवे की बढ़ी आय

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) कोरोना काल में पीडीडीयू मंडल ने खाद्यान्न आपूर्ति क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Dec 2020 05:43 PM (IST) Updated:Wed, 23 Dec 2020 05:43 PM (IST)
खाद्यान्न आपूर्ति में रेलवे की बढ़ी आय
खाद्यान्न आपूर्ति में रेलवे की बढ़ी आय

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : कोरोना काल में पीडीडीयू मंडल ने खाद्यान्न आपूर्ति करने में उल्लेखनीय कार्य किया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 22 दिसंबर तक मंडल 78 प्रतिशत यानि 17 करोड़ 92 लाख 57 हजार राजस्व प्राप्त किया है। बीते वर्ष 2019-20 में लगभग 10 करोड़ 03 लाख 46 हजार रुपये आय अर्जित हुई थी। मंडल ने पहली बार सोन नगर से क्लिकर व मानपुर से बालू लदान की शुरुआत कर रेल राजस्व के नए स्त्रोतों का सृजन किया। सोन नगर गुड्स शेड में एक और रेल लाइन माल लदान को समर्पित हुई। अब सोन नगर गुड्स शेड में माल लदान के लिए दो लाइनें हैं। इस्माइलपुर स्टेशन पर इसकी शुरुआत की गई। रेलवे के बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) के प्रयासों से माल लदान से राजस्व अर्जन में और वृद्धि होगी। डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा माल ढुलाई के क्षेत्र में पीडीडीयू मंडल अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी हुई है।

chat bot
आपका साथी