रेलवे स्टैंड का ठेका समाप्त, वाहन स्वामी परेशान

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दो पहिया चार पहिया वाहनों के लिए बना स्टैंड बंद हो जाने के चलते वाहन से स्टेशन पर आने वाले रेल यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई है। इसको लेकर रेल यात्री काफी परेशान हो रहे हैं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Oct 2018 10:41 PM (IST) Updated:Thu, 11 Oct 2018 10:41 PM (IST)
रेलवे स्टैंड का ठेका समाप्त, वाहन स्वामी परेशान
रेलवे स्टैंड का ठेका समाप्त, वाहन स्वामी परेशान

देवरिया : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दो पहिया चार पहिया वाहनों के लिए बना स्टैंड बंद हो जाने के चलते वाहन से स्टेशन पर आने वाले रेल यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई है। इसको लेकर रेल यात्री काफी परेशान हो रहे हैं।

भटनी रेलवे स्टैंड का वर्तमान ठेका समाप्त हो गया है। उनके जगह दूसरे व्यक्ति के नाम से ठेका हुआ है, जिसकी जांच चल रही है। जिससे रेलवे स्टेशन पर प्रति दिन 3000 यात्रियों का आना जाना है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक आरके यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ठेका समाप्त हो गया है जिसको मिला है उसके कागज पत्र की जांच चल रही है इसलिए स्टैंड बंद पड़ा है। हमने उच्च अधिकारी को अवगत करा दिया है।

chat bot
आपका साथी