की-बोर्ड न होने से बंद रहा रेल आरक्षण कार्य

अयोध्या : रेलवे स्टेशन अयोध्या का रेल आरक्षण कार्य 24 घंटे से प्रभावित चल रहा है। इसके पीछ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Nov 2018 10:59 PM (IST) Updated:Sun, 25 Nov 2018 10:59 PM (IST)
की-बोर्ड न होने से बंद रहा रेल आरक्षण कार्य
की-बोर्ड न होने से बंद रहा रेल आरक्षण कार्य

अयोध्या : रेलवे स्टेशन अयोध्या का रेल आरक्षण कार्य 24 घंटे से प्रभावित चल रहा है। इसके पीछे कोई बड़ी तकनीकी खराबी नहीं बल्कि कंप्यूटर का की-बोर्ड न होने की वजह से समस्या सामने आई है। रेल अधिकारियों की उदासीनता के कारण रेल आरक्षण केंद्र की दिक्कत रविवार देर शाम तक दूर नहीं हो सकी थी। ये स्थिति अयोध्या जंक्शन की है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन बनाने का कार्य केंद्र सरकार कर रही है।

रेलवे स्टेशन पर आरक्षण के लिए दो काउंटर हैं। दोनों ही काउंटरों पर लगा की-बोर्ड खराब बताया गया है। आरक्षित टिकट लेने के लिए पहुंचने वाले लोगों को मायूसी ही हाथ लगी है। आरक्षित टिकट न बनने से रेलवे को भी आर्थिक चोट पहुंच रही है। स्टेशन अधीक्षक अयोध्या एमएन मिश्र का कहना है की की-बोर्ड की खराबी से संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी