रुदौली में रामचंद्र यादव ने रचा इतिहास, लगाई हैट्रिक

अयोध्या रुदौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रामचंद्र यादव ने लगातार तीसरी बार प्रचंड जीत द

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Mar 2022 11:14 PM (IST) Updated:Thu, 10 Mar 2022 11:14 PM (IST)
रुदौली में रामचंद्र यादव ने रचा इतिहास, लगाई हैट्रिक
रुदौली में रामचंद्र यादव ने रचा इतिहास, लगाई हैट्रिक

अयोध्या : रुदौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रामचंद्र यादव ने लगातार तीसरी बार प्रचंड जीत दर्ज करते हुए हैट्रिक लगाई। विधानसभा क्षेत्र में इतिहास रचने के साथ ही उन्होंने अपने ही सर्वाधिक मत पाने के पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया हैं।

रुदौली विधानसभा सीट पर वर्ष 1957 से अब तक कोई भी विधायक हैट्रिक नहीं लगा पाया। रामचंद्र यादव पहले ऐसे विधायक बने जिन्होंने लगातार वर्ष 2012, 2017 व वर्ष 2022 में प्रचंड जीत दर्ज की। वर्ष 2012 में उन्होंने महज 941 वोट से चुनाव जीता था। वर्ष 2017 में जीत का अंतर 31 हजार 380 वोटों से बढ़ा। इस बार जीत का अंतर और बढ़ कर 40 हजार 662 हो गया। साथ ही अब तक सर्वाधिक मत पाने विधायक भी रामचंद्र यादव बने। इससे पहले भी यह रिकार्ड वर्ष 2017 के उन्हीं नाम था। जीत के अंतर का भी रिकार्ड रामचंद्र यादव ने बनाया। इस रिकार्ड को बना कर एक नई लकीर खींच दी। विधानसभा चुनाव की शुरुआत से ही इस सीट पर सभी की नजरें टिकी थी। सपा ने रुश्दी मियां का टिकट काट कर जब पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव को प्रत्याशी बनाया तो रुश्दी मियां सपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए और चुनाव मैदान में उतर आए। उनके मैदान में आने से जनता त्रिकोणीय लड़ाई मान रही थी। इस बार लोगों को कड़ी टक्कर की उम्मीद थी, पर रामचंद्र यादव ने अपने राजनीतिक कौशल का परिचय देते हुए सबको चौंका दिया। सपा-बसपा आपस में ही लड़ती रहीं, जबकि भाजपा दोनों से। सपा व बसपा को मिले वोटों में महज 800 वोटों का अंतर है। सपा प्रत्याशी आनंदसेन यादव को 53,368 मत मिले, जबकि बसपा प्रत्याशी अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां को 52,185 मत प्राप्त हुए। वहीं भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र यादव को 94,030 मत मिले। उन्होंने 40,662 मतों से सपा प्रत्याशी को पराजित किया। पार्टी का नाम - भाजपा

2022 में मिले मत - 94,030

2017 में मिले मत - 90,311

2012 में मिले मत - 61,173

----

सपा

2022 में मिले मत - 53,368

2017 में मिले मत - 59,052

2012 में मिले मत - 60,232

----

बसपा

2022 में मिले मत - 52,185

2017 में मिले मत - 47,257

2012 में मिले मत - 34,354

-----

chat bot
आपका साथी