वंदे भारत ट्रेन के पहियों से निकलीं चिगारी, यात्रियों में मच गई खलबली

रविवार सुबह नई दिल्ली से बनारस जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस से धुआं उठते देख यात्रियों में खलबली मच गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर ट्रेन को रोका गया। करीब 40 मिनट बाद खराबी को ठीक करने के बाद ही ट्रेन को रवाना किया जा सका। इस दौरान कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Apr 2019 11:53 PM (IST) Updated:Sun, 28 Apr 2019 11:53 PM (IST)
वंदे भारत ट्रेन के पहियों से निकलीं चिगारी, यात्रियों में मच गई खलबली
वंदे भारत ट्रेन के पहियों से निकलीं चिगारी, यात्रियों में मच गई खलबली

टूंडला(फीरोजाबाद)। रविवार सुबह नई दिल्ली से बनारस जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस से धुआं उठते देख यात्रियों में खलबली मच गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर ट्रेन को रोका गया। करीब 40 मिनट बाद खराबी को ठीक करने के बाद ही ट्रेन को रवाना किया जा सका। इस दौरान कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।

देश की पहली सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 8.20 बजे शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। कोच संख्या सी-7 से धुआं उठते देख वहां मौजूद स्टेशन मास्टर मनोज कुमार ने तत्काल ट्रेन के चालक व गार्ड को ट्रेन रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान ट्रेन स्टेशन से आगे निकल चुकी थी। आनन-फानन में ट्रेन को रोका गया। पूरे मामले से तत्काल टूंडला नियंत्रण कक्ष को भी अवगत कराया गया। इसके बाद पीछे आ रही डाउन लाइन की ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर रोक दिया गया।

इधर वंदे भारत ट्रेन के रुकते ही उसमें चल रही तकनीकी टीम ने जांच की। इसमें ब्रेक बॉल जाम होने के कारण ट्रेन के पहियों से धुआं निकलने की बात सामने आई। टीम ने करीब 40 मिनट बाद ब्रेक बॉल को ठीक किया। तब ट्रेन रवाना किया गया। इस दौरान डाउन की जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें प्रभावित रहीं।

गनीमत रही नहीं लगी आग

गनीमत रही कि ट्रेन के चक्कों से उठ रहे धुएं पर स्टेशन मास्टर मनोज कुमार की नजर पड़ गई। जिससे ट्रेन को समय से रोक लिया गया। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।

chat bot
आपका साथी