सिग्नल के इशारों पर दौड़ी मेट्रो रेल

नया बस अड्डा से दिलशाद गार्डन कॉरिडोर पर सोमवार को शहीद नगर तक मेट्रो रेल सिग्नल के इशारों पर दौड़ी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने नया बस अड्डा स्टेशन पर पूजन के बाद तीन रंगों के गुब्बारों से सजी छह कोच की मेट्रो रेल को सिग्न¨लग ट्रायल के लिए ट्रैक पर दौड़ाना शुरू कर दिया। शनिवार को केवल ओएचई और ट्रैक को परखने के लिए आनन-फानन ट्रायल किया गया था। सिग्नल ट्रायल छोड़ दिया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Aug 2018 09:38 PM (IST) Updated:Mon, 27 Aug 2018 09:38 PM (IST)
सिग्नल के इशारों पर दौड़ी मेट्रो रेल
सिग्नल के इशारों पर दौड़ी मेट्रो रेल

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : नया बस अड्डा से दिलशाद गार्डन कॉरिडोर पर सोमवार को शहीद नगर तक मेट्रो रेल सिग्नल के इशारों पर दौड़ी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने नया बस अड्डा स्टेशन पर पूजन के बाद तीन रंगों के गुब्बारों से सजी छह कोच की मेट्रो रेल को सिग्न¨लग ट्रायल के लिए ट्रैक पर दौड़ाना शुरू कर दिया। शनिवार को केवल ओएचई और ट्रैक को परखने के लिए आनन-फानन ट्रायल किया गया था। सिग्नल ट्रायल छोड़ दिया गया था। अब दो महीने तक ट्रायल जारी रहेगा। इस दौरान सामने आई खामियों को दूर किया जाएगा।

डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि सिग्न¨लग ट्रायल के लिए मेट्रो रेल को 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाना शुरू किया है। ट्रायल के दौरान सिग्नल के बेसिक टेस्ट किए जा रहे हैं। इंजीनियर देख रहे हैं कि ट्रैक पर सिग्नल के लिए बिछाए गए सर्किट ठीक से काम कर रहे हैं कि नहीं। रेल के ठहराव के दौरान पीछे के सिग्नल लाल होने चाहिए। यह भी जांचा जा रहा है कि ऐसा हो रहा है या नहीं। कुछ दिनों तक इसी तरह के बेसिक टेस्ट होंगे। धीरे-धीरे रेल की गति को बढ़ाकर यही टेस्ट जारी रखे जाएंगे। जिससे संतुष्टि हो जाए कि तेज गति में भी सर्किट ठीक से काम कर रहे हैं। अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर सभी टेस्ट होंगे। अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो रेल में कंप्यूटर सिस्टम लगा होता है। ट्रायल के दौरान ही उसमें स्टेशन और ट्रैक की विभिन्न लोकेशन को रीड करने का काम किया जाएगा। फिर उसे डीएमआरसी के कंट्रोल से मिलान किया जाएगा। सबसे अंत में दिलशाद गार्डन रूट से जोड़ने के लिए स्पीड ट्रायल होंगे। ट्रायल शुरू होने से पहले जीडीए उपाध्यक्ष रितु माहेश्वरी ने मेट्रो रेल के संचालन के बारे में जाना। इस मौके पर जीडीए के सीएटीपी इश्तियाक अहमद, मुख्य अभियंता विवेकानंद ¨सह और डीएमआरसी के अधिकारी मौजूद थे। टिकट पर मंथन शुरू, 35 रुपये हो सकता है अधिकतम किराया

नवंबर तक इस कॉरिडोर पर मेट्रो रेल सेवा जनता के लिए शुरू करनी हैं। इसे देखते हुए डीएमआरसी ने टिकट पर मंथन शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक अधिकतम किराया 35 रुपये निर्धारित किया जा सकता है। न्यूनतम किराया 10 रुपये रहेगा। एक से दूसरे स्टेशन तक पहुंचने में दो से तीन मिनट का वक्त लगेगा। सौर ऊर्जा से रोशन होंगे स्टेशन

मेट्रो के रेलवे स्टेशन सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। कई स्टेशनों पर सोलर पैनल लगाए जाने हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह एलिवेटेड कॉरिडोर है। मेट्रो स्टेशन पर सूरज की भरपूर रोशनी आती है। ऐसी लोकेशन पर सोलर पैनल लगाना उचित है। सौर ऊर्जा का भरपूर उत्पादन होगा। उससे स्टेशन की लाइटें, पूछताछ के लिए क्योस्क संचालित की जा सकती है। टाइम लाइन

- सुबह 10 बजे नया बस अड्डा स्टेशन पर पूजन

- सुबह 10.45 बजे नया बस अड्डा स्टेशन से सिग्नल ट्रायल शुरू

- सुबह 10.50 बजे ¨हडन रिवर स्टेशन पहुंची ट्रेन

- सुबह 11 बजे अर्थला स्टेशन

- सुबह 11.10 बजे मोहननगर स्टेशन

- सुबह 11.22 बजे श्याम पार्क स्टेशन

- सुबह 11.41 बजे राजेंद्र नगर स्टेशन

- दोपहर 12.02 बजे राजबाग स्टेशन

- दोपहर 12.16 बजे शहीद नगर स्टेशन

chat bot
आपका साथी