Ghazipur News:थायराइड के रोकथाम को लेकर लोगों में बढ़ाई जागरूकता, संतुलित खानपान से करें कंट्रोल

खानपुर (गाजीपुर ) थायराइड रोग की रोकथाम को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाई गई। गोरखा स्वास्थ्य केंद्र पर डा. संतप्रकाश सिंह ने बताया कि थायरायड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। थायरायड के सामान्य लक्षणों में वजन बढ़ना या घटना शामिल है।

By Riya PandeyEdited By:
Updated: Fri, 26 May 2023 04:46 PM (IST)
Ghazipur News:थायराइड के रोकथाम को लेकर लोगों में बढ़ाई जागरूकता, संतुलित खानपान से करें कंट्रोल
खानपुर (गाजीपुर ): थायराइड रोग की रोकथाम को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाई गई।

संवाद सूत्र, खानपुर (गाजीपुर ): थायराइड रोग की रोकथाम को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाई गई। गोरखा स्वास्थ्य केंद्र पर डा. संतप्रकाश सिंह ने बताया कि थायरायड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। थायराइड के सामान्य लक्षणों में वजन बढ़ना या घटना शामिल है।

असंतुलित खानपान से भी हो सकती थायराइड की समस्या

खराब दिनचर्या और असंतुलित खानपान सहित कई अन्य कारणों से थायराइड की समस्या बढ़ सकती है। थायराइड गले में स्थित छोटी ग्रंथि से कई आवश्यक हार्मोन निकलते हैं। ये हार्मोन मेटाबालिज्म, शरीर के तापमान और शारीरिक विकास के लिए जरूरी होते हैं। थायराइड का स्तर बढ़ने या घटने से शरीर को नुकसान हो सकता है।

डाइट में अधिक मात्रा में शामिल करें फाइबर

शरीर में भोजन को ऊर्जा में बदलने, पाचन और विकास को प्रभावित करता है। शरीर में आक्सीडेटिव प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कैलोरी में गिरावट के साथ ठीक आहार लेने की जरूरत होती है। मरीजों को ऐसी डाइट लेनी चाहिए जिसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा हो जो पेट को धीरे-धीरे खाली करता है। कम ऊर्जा का इस्तेमाल कर पेट को भरा रखता है एवं मल त्याग में सहायता करता है। विटामिन और खनिजों का सेवन भी महत्वपूर्ण हो जाता है।