Ghaziabad News: मुठभेड़ में दरिंदा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; महिला के साथ की थीं दरिंदगी की हदें पार

साहिबाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक दरिंदे को गिरफ्तार किया है। आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल आरोपित को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया कि आरोपित ने महिला के साथ दरिंदगी की हदें पार की थीं। जिसके बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

By Jagran NewsEdited By: Kapil Kumar Publish:Wed, 03 Jul 2024 01:45 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jul 2024 01:45 PM (IST)
Ghaziabad News: मुठभेड़ में दरिंदा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; महिला के साथ की थीं दरिंदगी की हदें पार
मुठभेड़ में एक आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

HighLights

  • मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार।
  • पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश।
  • पुलिस ने आरोपित को अस्पताल में कराया भर्ती।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र में एक कॉलोनी में महिला के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपित अरुण कुमार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के दाहिने पैर में गोली लगी है।

पुलिस ने आरोपित को अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है। सोमवार रात को आरोपित ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। बताया गया कि आरोपित ने महिला के निजी अंगों को जख्मी को कर दिया था।

आरोपित ने पुलिस पर की फायरिंग

उधर, पीड़िता का उपचार जिला महिला अस्पताल में चल रहा है। जब पुलिस आरोपित को पकड़ने गई तो उसने पुलिस पर ही गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें आरोपित के पैर में गोली लग गई। 

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी, Hindon Airport से अयोध्या के लिए जल्द शुरू होगी फ्लाइट

गोली लगने से घायल हुआ आरोपित

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपित घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपी का क्राइम रिकॉर्ड भी खंगालना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद रीजन की 130 से ज्यादा बसों से टपकता है पानी, हजारों यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

chat bot
आपका साथी