कार्यो की धीमी गति पर डीआरएम ने जताई नाराजगी

मंडल रेल प्रबंधक आरएन ¨सह ने बृहस्पतिवार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्य और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। विभिन्न कार्यों की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और तेजी से कार्य कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Nov 2018 07:57 PM (IST) Updated:Thu, 29 Nov 2018 07:57 PM (IST)
कार्यो की धीमी गति पर डीआरएम ने जताई नाराजगी
कार्यो की धीमी गति पर डीआरएम ने जताई नाराजगी

जासं, गाजियाबाद : मंडल रेल प्रबंधक आरएन ¨सह ने बृहस्पतिवार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्य और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। विभिन्न कार्यों की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और तेजी से कार्य कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर असिस्टेंट ट्रैफिक मैनेजर शीतल कुमार, वाणिज्य निरीक्षक अमित वर्मा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रेलवे स्टेशन पर शेड, र¨नग रूम सहित अन्य निर्माण कार्यो का डीआरएम आरएन ¨सह ने निरीक्षण किया और कार्य के बाबत जानकारी ली। इसके अलावा स्टेशन पर एक पुल और बनाने की रेलवे की योजना पर भी उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की और स्थलीय निरीक्षण किया। डीआरएम आरएन ¨सह ने कहा कि र¨नग रूम की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है, जिससे रेल चालकों को लाभ मिलेगा। इस दौरान नार्दन रेलवे मेंस यूनियन ने दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीआरएम को सौंपा और रेलवे कर्मचारियों के समक्ष आ रही परेशानियों के समाधान की मांग की। मंडल सह सचिव नरदेव ¨सह ने बताया कि ज्ञापन में रिक्त पदों पर भर्ती, लिपिक पदों पर भर्ती, केबिन मास्टर की पो¨स्टग करने सहित अन्य मांगों को रखा गया है। इस मौके पर लोकेंद्र ¨सह, राजेश कुमार, नीरज त्यागी, सरोज शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, सुरेश जाट, भूपेंद्र चौधरी, वीरेंद्र ¨सह, राजकुमार मीणा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी