यमुना का जलस्तर बढ़ने से 37 ट्रेनें रद

यमुना का जलस्तर बढ़ने पर गाजियाबाद से दिल्ली को आने-जाने वाली दो एक्सप्रेस व 35 पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया गया है। जबिक 31 पैसेंजर ट्रेनों को गाजियाबाद से शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। बुधवार को ट्रेन रद होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हजारों यात्रियों को ट्रेन की बजाय सड़क मार्ग से सफर किया। पुरानी दिल्ली में लोहे के पुल से ट्रेनों का आवागमन बंद के बाद अभी और ट्रेनों के रद होने की संभावना है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Aug 2019 07:21 PM (IST) Updated:Thu, 22 Aug 2019 06:25 AM (IST)
यमुना का जलस्तर बढ़ने से 37 ट्रेनें रद
यमुना का जलस्तर बढ़ने से 37 ट्रेनें रद

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: यमुना का जलस्तर बढ़ने पर गाजियाबाद से दिल्ली को आने-जाने वाली दो एक्सप्रेस व 35 पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया गया है। जबकि, 31 पैसेंजर ट्रेनों को गाजियाबाद से शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। बुधवार को ट्रेन रद होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हजारों यात्रियों को ट्रेन की बजाय सड़क मार्ग से सफर किया।

पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे यमुना मंगलवार शाम से ही यमुना खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी। इससे पुरानी दिल्ली में लोहे पुल पर खतरा मंडराने लगा। लिहाजा लोहे के पुल पर ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया। मंगलवार रात 9 बजे से दिल्ली से गाजियाबाद को आने वाली 16 पैसेंजर ट्रेनों को रद किया गया। 15 पैसेंजर ट्रेनों को डायवर्ट किया गया। जबकि, दिल्ली जाने वाली 15 पैसेंजर ट्रेनों को गाजियाबाद में ही रोक दिया गया। इन ट्रेनों को गाजियाबाद से शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। वहीं, गाजियाबाद से दिल्ली को जाने वाली 19 पैसेंजर ट्रेनों को रद किया गया। 16 पैसेंजर ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और 9 पैसेंजर ट्रेनों को डायवर्ट किया गया। डायवर्ट ट्रेनों को वाया नई दिल्ली से निकाला गया। जनता एक्सप्रेस और दिल्ली अंबाला एक्सप्रेस दोनों ट्रेनों को भी रद कर दिया गया। 21 एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। ट्रेनों के डायवर्ट होने से शाहदरा, पुरानी दिल्ली व गाजियाबाद के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। रेलवे अफसरों के अनुसार यदि यमुना का जलस्तर कम नहीं होता है तो कई अन्य एक्सप्रेस ट्रेन रद हो सकती हैं।

यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

बिना किसी पूर्व सूचना के ट्रेन रद होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह से ही गाजियाबाद जंक्शन और नए रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। ट्रेनों के प्रभावित होने पर यात्री बस व अन्य साधनों से अपनी मंजिल के लिए रवाना हुए। काफी संख्या में यात्री बैरंग लौट गए। यात्रियों की टिकट निरस्त कराने के लिए लंबी कतार लग गई। देरी से चल रहीं ट्रेनें

गाजियाबाद स्टेशन पर रुकने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेने अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। पुरानी दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों को गाजियाबाद स्टेशन पर रोका जा रहा है। उन्हें यहीं से शॉर्ट टर्मिनेट किया जा रहा है। इससे ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। ट्रेन लेट होने के कारण यात्रियों घंटो तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से गाजियाबाद से अप-डाउन 35 पैसेंजर व दो एक्सप्रेस ट्रेनों को रद किया गया है। इससे हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं। कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर गाजियाबाद से चलाया जा रहा है।

-कुलदीप कुमार त्यागी, स्टेशन अधीक्षक

chat bot
आपका साथी