अमृत सरोवर पर भी फहराया जाएगा तिरंगा झंडा, तैयारी जोरों पर

जासं गाजियाबाद जिले में 15 अगस्त को 35 अमृत सरोवर पर भी तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इसके ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Aug 2022 09:34 PM (IST) Updated:Tue, 09 Aug 2022 09:34 PM (IST)
अमृत सरोवर पर भी फहराया जाएगा तिरंगा झंडा, तैयारी जोरों पर
अमृत सरोवर पर भी फहराया जाएगा तिरंगा झंडा, तैयारी जोरों पर

जासं, गाजियाबाद: जिले में 15 अगस्त को 35 अमृत सरोवर पर भी तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इसके लिए तैयारी जोरों पर हैं, अमृत सरोवर के पास ध्वजारोहण के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिले में 100 से अधिक अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं, इनमें से 35 सरोवर को 15 अगस्त 2022 तक तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। अमृत सरोवर के पास सफाई का कार्य किया जा रहा है, तिरंगा झंडा फहराने के लिए वहां पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है।

इन स्थानों पर बने अमृत सरोवर: जिले के मुरादनगर ब्लाक मे ग्यासपुर, कुम्हैड़ा, डबाना, मुरादनग्रामपुर पुर्सी, सुराना, जलालपुर ढिढार, खौराजपुर विहंग, रेवड़ी-रेवड़ा, सौंदा, लोनी के मेवला भट्टी, औरंगाबाद रिस्तल, फातियाबाद निठौरा, बादशाहपुर सिरौली, असालतपुर फर्रूखनगर, नानू, रजापुर ब्लाक के मसौता, निडौरी, नूरपुर, समयपुर कटियार, डिडवारी चितौड़ा, गुर्जर गढ़ी, कुशलिया और भोजपुर में भटजन पलौता, खिलौड़ा, अमराला, चुड़ियाला, ह्दयपुर भंडोला, बखरवा विद्यापुर, सीकरी खुर्द, शामली, मकरम्मतपुर सिखैड़ा पर अमृत सरोवर बनाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जिले में 35 अमृत सरोवर पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा, इन अमृत सरोवर को तैयार करने में जो कार्य शेष है, उसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। - विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी।

chat bot
आपका साथी