15 तक नहीं चलेगी एक शिफ्ट की डेमू

By Edited By: Publish:Fri, 31 Jan 2014 10:06 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jan 2014 10:06 PM (IST)
15 तक नहीं चलेगी एक शिफ्ट की डेमू

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : सर्द मौसम में बढ़ते घने कोहरे ने रेल प्रशासन को भी बैक फुट पर खड़ा कर दिया है। पहले से ही 14005/14006 सीतामढ़ी-आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस निरस्त चल रही है। अब यह ट्रेन 20/21 फरवरी तक नहीं चलेगी। 15004/15003 चौरीचौरा एक्सप्रेस कानपुर अनवरगंज की बजाय इलाहाबाद सिटी तक ही चल रही है। अब यह ट्रेन भी 20/21 फरवरी तक गोरखपुर से इलाहाबाद सिटी तक ही चलेगी। एक शिफ्ट में चलने वाली गोरखपुर- बढ़नी- गोरखपुर 75001/ 75006 डेमू ट्रेन का निरस्तीकरण भी 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह के अनुसार गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 75001 डेमू और बढ़नी से चलने वाली 75006 डेमू ट्रेन निरस्त रहेंगी। बता दें कि 75001 गोरखपुर से रात 1.00 बजे से चलती है। वहीं 75006 बढ़नी से सुबह 6.10 बजे से चलाई जाती है। इसके अलावा दिन में दो शिफ्ट में चलने वाली डेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय से चलाई जाएंगी। वाराणसी मंडल की 9 गाड़ियां भी आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। सीपीआरओ के अनुसार मौसम साफ होने की दशा में निरस्त ट्रेनों की बुकिंग तीन दिनों की अग्रिम सूचना देकर प्रारंभ की जा सकती है।

कप्तानगंज से चलेगी

गोरखपुर की सवारी

- 55206 गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी 15 फरवरी तक कप्तानगंज से चलाई जाएगी।

- 55203 नरकटियागंज- गोरखपुर सवारी गाड़ी 15 फरवरी तक कप्तानगंज तक ही चलाई जाएगी।

- 55042 गोरखपुर- सोनपुर सवारी गाड़ी 15 फरवरी तक नरकटियागंज से सोनपुर के लिए चलाई जाएगी।

- 55029 मुजफ्फरपुर- गोरखपुर सवारी गाड़ी 15 फरवरी तक मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज तक ही चलेगी।

- 55120 वाराणसी- गोरखपुर सवारी गाड़ी 15 फरवरी तक वाराणसी सिटी से चलाई जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी