एम्स गोरखपुर में 109 डाक्टरों की नियुक्ति और प्रोन्नति प्रक्रिया रद्द, ED व CEO ने पाई गड़बड़ी; नियमों का नहीं हुआ पालन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में 109 डाक्टरों की नियुक्ति और पदोन्नति प्रक्रिया रद कर दी गई है। पूर्व कार्यकारी निदेशक प्रो. सुरेखा किशोर के कार्यकाल में छह सितंबर 2023 को एम्स में फैकल्टी के पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें 68 डाक्टरों ने आवेदन किया था। छह दिसंबर को पदोन्नति के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित की गई।

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey Publish:Sun, 28 Jan 2024 11:23 AM (IST) Updated:Sun, 28 Jan 2024 11:23 AM (IST)
एम्स गोरखपुर में 109 डाक्टरों की नियुक्ति और प्रोन्नति प्रक्रिया रद्द, ED व CEO ने पाई गड़बड़ी; नियमों का नहीं हुआ पालन
एम्स गोरखपुर में 109 डाक्टरों की नियुक्ति और प्रोन्नति प्रक्रिया रद्द

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। Gorakhpur AIIMs: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में 109 डाक्टरों की नियुक्ति और पदोन्नति प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। इसमें 68 डाक्टरों ने नियुक्ति और 41 ने पदोन्नति के लिए साक्षात्कार दिया था। नए कार्यकारी निदेशक (ईडी) व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रो.गोपाल कृष्ण पाल ने गड़बड़ी पाकर पूरी प्रक्रिया रद्द कर दी।

पूर्व कार्यकारी निदेशक प्रो. सुरेखा किशोर के कार्यकाल में छह सितंबर, 2023 को एम्स में फैकल्टी के पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें 68 डाक्टरों ने आवेदन किया था। छह दिसंबर को पदोन्नति के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित की गई। 13 व 14 दिसंबर को नियुक्ति व साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

बताया जा रहा है कि नियुक्ति और पदोन्नति प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया। साक्षात्कार समिति की चेयरमैन का चयन भी नियम विरुद्ध तरीके से करते हुए आननफानन परिणाम घोषित करने की तैयारी थी। इसी बीच प्रो.सुरेखा किशोर पद से हटा दी गईं। एम्स प्रशासन ने जानकारी दी है कि अब फरवरी के दूसरे व तीसरे सप्ताह में प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी।

जल्द परिणाम होंगे घोषित

एम्स गोरखपुर ईडी व सीईओ प्रो. गोपाल कृष्ण पाल के अनुसार, प्रशासनिक आधार पर नियुक्ति व साक्षात्कार की प्रक्रिया को रद कर दिया गया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित किया जाएगा। नियमानुसार पारदर्शी तरीके से प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UPPSC: गोरखपुर की बेटी ज्योति राय ने क्रैक किया PCS, 11वीं रैंक हासिल कर बनीं डिप्टी एसपी; दूसरे प्रयास में मिली सफलता

यह भी पढ़ें: Gorakhpur Weather: यूपी में शीतलहर ने गिराया पारा, 31 तक कड़ाके की ठंड झेलने को रहें तैयार; कोल्ड-डे बने रहने का अनुमान

chat bot
आपका साथी