मुंबई की तरह गोरखपुर में भी लग्जरी क्रूज का आनंद, रामगढ़ताल में कल से शुरू होगा ट्रायल; एक साथ बैठेंगे 160 लोग

Gorakhpur News रामगढ़ताल के सैलानियों को लुभाने के लिए क्रूज (पानी का जहाज) ताल में उतरने को तैयार है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित दो मंजिला क्रूज में खानपान के साथ साथ मनोरंजन के लिए खास बनाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार संचालक को इसके लिए 7 लाख रुपये से अधिक का किराया गोरखपुर विकास प्राधिकरण को हर माह देना होगा।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 24 Sep 2023 09:55 AM (IST) Updated:Sun, 24 Sep 2023 09:55 AM (IST)
मुंबई की तरह गोरखपुर में भी लग्जरी क्रूज का आनंद, रामगढ़ताल में कल से शुरू होगा ट्रायल; एक साथ बैठेंगे 160 लोग
रामगढ़ताल में उतरने को तैयार क्रूज। -अभिनव राजन चतुर्वेदी

HighLights

  • 160 लोग एक साथ बैठ सकेंगे क्रूज में, लजीज व्यंजनों के साथ मनोरम दृश्य का ले सकेंगे लाभ
  • 7 लाख रुपये से अधिक का किराया संचालक को गोरखपुर विकास प्राधिकरण को हर माह देना होगा
  • 10 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आया है क्रूज पर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। रामगढ़ताल में क्रूज पर सफर का इंतजार जल्द समाप्त होने वाला है। क्रूज को लगभग तैयार कर लिया गया है। 25 सितंबर को इसे ट्रायल के तौर पर ताल में उतारा जाएगा। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के लिए अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। संचालन शुरू करने के लिए दी गई समय सीमा बीत चुकी है, लेकिन संचालन शुरू नहीं हो सका। संचालक के अनुरोध पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है, लेकिन समय से काम पूरा न करने पर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।

रामगढ़ताल किनारे तैयार किया गया है क्रूज

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रामगढ़ताल में क्रूज फ्लोटिंग रेस्टोरेंट संचालित करने के लिए जीडीए ने आवेदन आमंत्रित किया था। क्रूज एवं फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का अधिकार पाने वाली फर्मों ने एक समय सीमा के भीतर संचालन शुरू करने को कहा था। क्रूज को ताल के किनारे ही तैयार किया गया है। इसपर 10 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आया है।

ताल में तैयार किया जा रहा दो तल का रेस्टोरेंट

अनुबंध के अनुसार संचालक को हर महीने सात लाख रुपये से अधिक किराया जीडीए को देना होगा। किराया दिसंबर से देना होगा, उसके पहले ट्रायल के तौर पर क्रूज का संचालन किया जा सकेगा। इसी तरह फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को चार लाख रुपये महीने से अधिक किराया प्राधिकरण में जमा करना होगा। ताल में दो तल का रेस्टोरेंट तैयार किया जा रहा है। हाल ही में जीडीए उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने दोनों सुविधाओं की समीक्षा की थी और जल्द से जल्द इनका संचालन शुरू करने को कहा था। क्रूज में लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी।

यह भी पढ़ें, रामघाट हाल्ट को अयोध्या धाम का प्रवेश द्वार बनाएगा पूर्वोत्तर रेलवे, यात्रियों को मिलेंगी खास सुविधाएं

क्या कहते हैं अधिकारी

जीडीए उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने बताया कि रामगढ़ताल में पर्यटकों के लिए क्रूज की सुविधा जल्द मिलेगी। 25 सितंबर से ट्रायल शुरू करने को कहा गया है। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के संचालक की ओर से तीन महीने का समय मांगा गया था। डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाने के साथ उन्हें समय दिया गया है। दिए गए समय में रेस्टोरेंट का संचालन भी शुरू करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें, लोकसभा चुनाव में 'आधी आबादी' पर BJP का फोकस, पार्टी संगठन में महिलाओं को बहुत पहले से मिलती रही है तवज्जो

chat bot
आपका साथी