Vande Bharat: कल से प्रयागराज तक चलेगी गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत, यहां देखें पूरा शेड्यूल

वंदे भारत से सुबह 0605 बजे गोरखपुर से रवाना होकर लखनऊ के रास्ते प्रयागराज होकर रात 1040 बजे 1635 घंटे में वापस भी आ जाएंगे। रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत का प्रयागराज तक का किराया भी निर्धारित कर दिया है। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री ने गोरखपुर में सात जुलाई 2023 को गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

By Prem Naranyan Dwivedi Edited By: Vivek Shukla Publish:Wed, 13 Mar 2024 07:36 AM (IST) Updated:Wed, 13 Mar 2024 07:36 AM (IST)
Vande Bharat: कल से प्रयागराज तक चलेगी गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत, यहां देखें पूरा शेड्यूल
शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर सहित जगह-जगह विभिन्न स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

HighLights

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत का प्रयागराज तक मार्ग विस्तार को दिखाई हरी झंडी क्रासर
  • गोरखपुर और लखनऊ स्थित जन औषधि केंद्र सहित 12 ओएसओपी स्टाल का किया लोकार्पण
  • गोरखपुर कैंट-कुसम्ही थर्ड लाइन, एचयूआरएल व सहजनवां मल्टी मॉडल कार्गो का किया लोकार्पण

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। अयोध्या के रास्ते गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली सेमी हाईस्पीड़ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रयागराज तक चलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को अहमदाबाद से गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत का प्रयागराज तक मार्ग विस्तार को वर्चुअल हरी झंडी दिखाई।

अब 14 मार्च से 22549/22550 नंबर की गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रयागराज जंक्शन तक नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। लोगों की राह आसान हो जाएगी। लोग गोरखपुर से साढ़े चार घंटे में गोरखपुर से प्रयागराज पहुंच जाएंगे।

वंदे भारत से सुबह 06:05 बजे गोरखपुर से रवाना होकर लखनऊ के रास्ते प्रयागराज होकर रात 10:40 बजे 16:35 घंटे में वापस भी आ जाएंगे। रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत का प्रयागराज तक का किराया भी निर्धारित कर दिया है। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री ने गोरखपुर में सात जुलाई 2023 को गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। नौ जुलाई से यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर प्रतिदिन चल रही है।

प्रधानमंत्री वंदे भारत के मार्ग विस्तार के साथ गोरखपुर और लखनऊ सहित भारतीय रेलवे के 50 स्टेशनों पर स्थापित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र और गोरखपुर सहित भारतीय रेलवे के 1500 से अधिक वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (ओएसओपी) स्टालों को राष्ट्र को समर्पित किया।

भारतीय जन औषधि केंद्रों पर यात्रियों को सस्ते दाम पर जेनेरिक दवाएं मिल जाएंगी। ओएसओपी स्टाल क्षेत्रीय कला को यात्रियों को लुभाएंगे। गोरखपुर स्टेशन पर ओएसओपी के दो स्टाल खुले हैं। इसके अलावा लखनऊ मण्डल में 01 गुड्स शेड (फरधान), 02 गतिशक्ति टर्मिनल (नकहा एवं सहजनवां) तथा गोरखपुर सहित 12 ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ स्टॉल का लोकार्पण किया, जिसमें गोरखपुर के अलावा आनन्दनगर, नौतनवा, सिद्धार्थनगर, खलीलाबाद, बस्ती, गोण्डा, सीतापुर, लखीमपुर, लखनऊ जंक्शन, ऐशबाग जंक्शन एवं बादशाहनगर शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने गोरखपुर कैंट-कुसम्ही पूर्वोत्तर रेलवे की पहली तीसरी रेल लाइन और भटनी-पिवकोल दूसरी रेल लाइन का भी लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद से सुबह 09:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 1,06,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम से जुडे सभी लोगो का स्वागत किया।

गोरखपुर सहित जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रम

शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर सहित जगह-जगह विभिन्न स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। गोरखपुर जंक्शन पर भारतीय जन औषधि केंद्र और ओएसओपी स्टाल के लोकार्पण के दौरान विधान परिषद सदस्य डा. धर्मेंद्र सिंह और स्टेशन डायरेक्टर जेपी सिंह सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित थे। जिन्होंने समारोह को देखा और प्रधानमंत्री के उद्घबोधन को सुना।

स्टेशन प्रबंधन की तरफ से विधान परिषद सदस्य ने बाहर के दर्जन भर बुनकरों और कामकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। कुसम्ही रेलवे स्टेशन पर डीएसटीई अमित मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर राजेश त्रिपाठी अधीक्षक (माल) और संजय कुमार सिंह स्टेशन अधीक्षक आदि रेलकर्मी उपस्थित थे।

गोरखपुर से वंदे भारत में चेयरकार का किराया (रुपये में)

बस्ती : बिना फूड के 420 और फूड सहित 435

अयोध्या : बिना फूड के 540 और फूड सहित 665

लखनऊ : बिना फूड के 765 और फूड सहित 890

प्रयागराज : बिना फूड के 1080 और फूड सहित 1440

गोरखपुर से वंदे भारत में एग्जीक्यूटिवकार का किराया (रुपये में)

बस्ती : बिना फूड के 805 और फूड सहित 820

अयोध्या: बिना फूड के 1060 और फूड सहित 1215

लखनऊ: बिना फूड के 1515 और फूड सहित 1670

प्रयागराज: बिना फूड के 1380 और फूड सहित 2550

वंदे भारत की समय सारिणी 22549 नंबर की वंदे भारत गोरखपुर से सुबह 06:05 बजे रवाना होकर बस्ती से 06:54, अयोध्या धाम जंक्शन से 08:17 बजे, लखनऊ से 10:35 बजे, रायबरेली से 11:48 बजे छूटकर दोपहर बाद 01:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 22550 नंबर की वंदे भारत प्रयागराज जंक्शन से दिन में 03:15 बजे रवाना होकर रायबरेली से शाम को 04:58 बजे, लखनऊ से 06:30 बजे से, अयोध्या धाम जंक्शन से 08:30 बजे और बस्ती से 09:43 बजे छूटकर रात 10:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी