Gorakhpur News: महेसरा बस डिपो का होगा विस्तार, अब गोरखपुर की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें

Electric Buses in Gorakhpur महानगर में 100 इलेक्ट्रिक बसें (Electric Buses) चलेंगी। दिसंबर तक 50 और इलेक्ट्रिक बसें मिल जाएंगी। अगले साल जून तक 25 बसें मिलने के साथ ही बेड़ा पूरा हो जाएगा। शासन के दिशा-निर्देश पर महानगर इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति ने तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान में शहर के विभिन्न रूटों पर 25 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हैं।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 26 Sep 2023 02:42 PM (IST) Updated:Tue, 26 Sep 2023 02:42 PM (IST)
Gorakhpur News: महेसरा बस डिपो का होगा विस्तार, अब गोरखपुर की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें
Electric Buses in Gorakhpur: अब गोरखपुर की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें

HighLights

  • महेसरा बस डिपो का होगा विस्तार
  • अब गोरखपुर में चलेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें
  • इलेक्ट्रिक चार्जिंग डिपो का भी होगा निर्माण

जागरण संवाददाता, गोरखपुर:  Electric Buses in Gorakhpur: महानगर में 100 इलेक्ट्रिक बसें (Electric Buses) चलेंगी। दिसंबर तक 50 और इलेक्ट्रिक बसें मिल जाएंगी। अगले साल जून तक 25 बसें मिलने के साथ ही बेड़ा पूरा हो जाएगा। शासन के दिशा-निर्देश पर महानगर इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति ने तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान में शहर के विभिन्न रूटों पर 25 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हैं। इलेक्ट्रिक बसों के रखरखाव और मरम्मत आदि के लिए महेसरा डिपो (Mahesara Depot) का विस्तार होगा। नगर निगम और भूमि उपलब्ध कराएगा। 

इलेक्ट्रिक चार्जिंग डिपो का भी होगा निर्माण

महेसरा के अलावा कोनी में भी आठ करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रिक चार्जिंग डिपो बनेगा। नगर निगम की निशुल्क ढाई एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गई है। डिपो में प्रतिदिन 25 इलेक्ट्रिक बसें चार्ज हो सकेंगी। निर्माण की जिम्मेदारी जल निगम की कार्यदायी संस्था (सीएनडीएस) को दी गई है। एक और चार्जिंग डिपो बन जाने से इलेक्ट्रिक बसों का निर्बाध संचालन हो सकेगा। रास्ते में डिस्चार्ज होने पर बसों को भागकर महेसरा डिपो नहीं जाना पड़ेगा। इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने पर 120 किमी तक चलती हैं। 

महेसरा और कोनी के अलावा सहजनवां, कौड़ीराम और भटहट में भी चार्जिंग डिपो के निर्माण की योजना है। जमीन खोजी जा रही है। इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार महानगर के अलावा चौरी चौरा, गोला और बड़हलगंज तक किया जाना है। 

गोरखपुर से दो पर्यटक बसें भी चलेंगी 

इलेक्ट्रिक बसों के अलावा, दो पर्यटक इलेक्ट्रिक बसें भी चलाई जाएंगी। यह बसें बुद्ध, कबीर और बलिदानियों की धरती तक चलेंगी। महेसरा डिपो में 7 मई 2022 से लगभग 2.92 करोड़ रुपये की दो पर्यटक इलेक्ट्रिक बसें चलने के इंतजार में खड़ी थी। यद्यपि, मरम्मत के अभाव में ये बसें चल नहीं पा रही थीं, अब इन बसों की मरम्मत लगभग पूरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें - कुश्ती कराकर दंगल आयोजक भागा, श्रीदाऊजी मेले में पहलवानों ने किया हंगामा, पुलिस ने दिलाया चेक

गोरखपुर-लखनऊ रूट पर भी चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें 

इलेक्ट्रिक बसें अब शहरों को भी जोड़ेंगी। शासन के निर्देश पर परिवहन निगम लंबे मार्गों पर भी इलेक्ट्रिक बस चलाने की योजना तैयार कर रहा है। शुरुआत में गोरखपुर से लखनऊ के बीच इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएगी। लंबी दूरी की इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने के बाद 320 किमी चल सकेंगी। बस स्टेशन परिसर में ही चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - माडल से दुष्कर्म के आरोपित सपा नेता कौशल ने कोर्ट में किया सरेंडर, घर की हो चुकी है कुर्की

chat bot
आपका साथी