डॉक्‍टर करता था स्‍मैक और गांजे की तस्‍करी, खुद को बताया था झोलाछाप; पुल‍िस ने क‍िया ग‍िरफ्तार

Gorakhpur News एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि राजघाट थाना पुलिस ने कई बार गांजा व स्मैक की खेप को पकड़ा। आरोपितों ने मऊ के रहने वाले डॉक्टर से खरीदने की जानकारी दी। सर्विलांस की मदद से पहचान होने के बाद डॉक्टर व उर्फ जितेंद्र को राजघाट थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित किया था।

By Satish pandey Edited By: Vinay Saxena
Updated: Tue, 11 Jun 2024 10:27 AM (IST)
डॉक्‍टर करता था स्‍मैक और गांजे की तस्‍करी, खुद को बताया था झोलाछाप; पुल‍िस ने क‍िया ग‍िरफ्तार
स्‍मैक और गांजे की तस्‍करी करने वाला डॉक्‍टर ग‍िरफ्तार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। स्मैक व गांजा की तस्करी करने वाले मऊ, घोषी के पिहड़ सिंहपुर में रहने वाले डॉक्टर उर्फ जितेंद्र पासवान को शाहपुर थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। राजघाट थाना पुलिस छह माह से उसकी तलाश में थी।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि राजघाट थाना पुलिस ने कई बार गांजा व स्मैक की खेप को पकड़ा। आरोपितों ने मऊ के रहने वाले डॉक्टर से खरीदने की जानकारी दी।

खुद को बताता था झोलाछाप, करता था स्‍मैक और गांजा तस्‍करी  

सर्विलांस की मदद से पहचान होने के बाद डॉक्टर व उर्फ जितेंद्र को राजघाट थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित किया था। सोमवार को पकड़े गए डॉक्टर से पूछताछ करने पर पता चला कि वह खुद को झोलाछाप बताता है और इसकी आड़ में स्मैक व गांजा की तस्करी करवाता है।