Hapur News: बुलंदशहर हाईवे के पास अनियंत्रित होकर पलटा कैंटर, पांच लोग गंभीर रूप से घायल; 25 चोटिल

गुरुवार देर रात सभी लोग कैंटर में सवार होकर वापस लौट रहे थे। रात के गरीब 130 बजे जब कैंटर थाना देहात क्षेत्र के मेरठ बुलंदशहर हाईवे स्थित गांव धनोरा कट के पास पहुंचा तो अचानक चालक का नियंत्रण कैंटर पर नहीं रहा। इस कारण कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया और हाईवे किनारे जा गिरा। इसमें 25 लोग घायल हो गए जिनमें 5 गंभीर रूप से घायल हैं।

By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi Publish:Fri, 28 Jun 2024 12:10 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jun 2024 12:10 PM (IST)
Hapur News: बुलंदशहर हाईवे के पास अनियंत्रित होकर पलटा कैंटर, पांच लोग गंभीर रूप से घायल; 25 चोटिल
हापुड़ में भीषण हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल। फाइल फोटो

HighLights

  • मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर धनोरा कट के पास हुई दुर्घटना
  • नगरकोट से बाबूगढ़ के गांव लुखराड़ा जा रहे थे पीड़ित
  • इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से हुए घायल

केशव त्यागी, हापुड़। हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के मेरठ बुलंदशहर हाईवे स्थित गांव धनोरा कट के पास एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में कैंटर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, अन्य 25 लोगों को भी काफी चोट लगी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उनकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा का गंगे अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों सहित 30 लोगों के साथ कैंटर में सवार होकर माता के दर्शन करने के लिए नगरकोट गया था।

गुरुवार देर रात लौट रहे थे लोग

गुरुवार देर रात सभी लोग कैंटर में सवार होकर वापस लौट रहे थे। रात के गरीब 1:30 बजे जब कैंटर थाना देहात क्षेत्र के मेरठ बुलंदशहर हाईवे स्थित गांव धनोरा कट के पास पहुंचा तो अचानक चालक का नियंत्रण कैंटर पर नहीं रहा।

इस कारण कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया और हाईवे किनारे जा गिरा। दुर्घटना में गांव लुखराड़ा का गंगे, नरेंद्र, रूपा, जिला बुलंदशहर के गांव नौरंगाबाद के मोहित व नोएडा की सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई।

जबकि अन्य 25 लोगों को भी काफी चोट लगी है। दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कैंटर से बाहर निकाला।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उपरोक्त पांच घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य 25 लोगों की मरहम पट्टी कर उन्हें घर भेज दिया गया। फिलहाल मामले में टिहरी प्राप्त नहीं हुई है गहरी मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी