UP Politics: गांवों के गलियारों से दिल्ली का रास्ता बना रही भाजपा, गांव चलो अभियान में चौपालों पर पहुंच रहे BJP नेता

मिशन 2024 में जुटी भाजपा ने अब गांवों के गलियारों से दिल्ली तक पहुंचने का रास्ता पकड़ा है। अभियानों और योजनाओं के माध्यम से आम जन तक पहुंचने की मुहिम में अब गांव चलो अभियान शुरू किया गया हैै। चार फरवरी से शुरू हुआ अभियान 11 तक चलेगा जिसमें पदाधिकारी बूथों पर पहुंचकर न पदाधिकारियों बल्कि आम लोगों से मुलाकात कर उनके बीच पार्टी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

By Pankaj Mishra Edited By: Abhishek Pandey Publish:Tue, 06 Feb 2024 08:29 PM (IST) Updated:Tue, 06 Feb 2024 08:29 PM (IST)
UP Politics: गांवों के गलियारों से दिल्ली का रास्ता बना रही भाजपा, गांव चलो अभियान में चौपालों पर पहुंच रहे BJP नेता
गांवों के गलियारों से दिल्ली का रास्ता बना रही भाजपा, गांव चलो अभियान में चौपालों पर पहुंच रहे BJP नेता

जागरण संवाददाता, हरदोई। मिशन 2024 में जुटी भाजपा ने अब गांवों के गलियारों से दिल्ली तक पहुंचने का रास्ता पकड़ा है। अभियानों और योजनाओं के माध्यम से आम जन तक पहुंचने की मुहिम में अब गांव चलो अभियान शुरू किया गया हैै। चार फरवरी से शुरू हुआ अभियान 11 तक चलेगा, जिसमें पदाधिकारी बूथों पर पहुंचकर न पदाधिकारियों बल्कि आम लोगों से मुलाकात कर उनके बीच रात में रुककर पार्टी की अंदरूनी मजबूती परख कर उच्च नेतृत्व तक बात पहुंचाएंगे।

लोक सभा चुनाव को लेकर वैसे तो सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और लोगों के बीच पहुंचकर राजनीतिक दल बैठकें और संवाद भी कर रहे हैं। भाजपा शुरू से ही ऐसे अभियानों में आगे रही है और अमृत कलश, विकसित संकल्प भारत यात्रा आदि के माध्यम से जनता तक सरकार जनता तक पहुंची।

भाजपा ने शुरू किया गांव चलो अभियान

भाजपा ने सम्मेलन और बैठकों का दौर जारी रखा और अयोध्या में भव्य राम मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बने माहौल से भाजपा को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों में जगे भावों को बनाए रखने और प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार से मतदाताओं को जोड़ने के लिए गांव चलो अभियान शुरू किया गया है।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के अनुसार चार तारीख से शुरू हुआ अभियान 11 फरवरी तक चलेगा। इसमें सभी 3328 बूथों पर पार्टी के सांसद, विधायक, एमएलसी, ब्लाक प्रमुख आदि से लेकर जिला कार्यकारिणी और अन्य कमेटियों के पदाधिकारी गांवों में पहुंचकर बूथ कमेटी के साथ ही पन्ना प्रमुख आदि से संपर्क करेंगे। जनता के बीच बैठ कर उनसे संवाद करेंगे और वहीं पर रात्रि प्रवास कर लोगों के बीच चर्चा की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 'हर अभियान की तरह इस अभियान को भी मजबूती से शुरू किया गया है।'

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले सपा को एक और बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा; अखिलेश पर लगाए गंभीर आरोप

chat bot
आपका साथी