किला स्टेशन के सुंदरीकरण को रेल राज्य मंत्री से मिले चेयरमैन

स्टेशन से जम्मू वैष्णोदेवी के लिए ट्रेन समेत रिटाय¨रग रूम की मांग की -बृज की देहरी के नाम से विख्यात शहर में स्टेशन की अनदेखी ¨चताजनक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Nov 2018 12:18 AM (IST) Updated:Tue, 27 Nov 2018 12:18 AM (IST)
किला स्टेशन के सुंदरीकरण को   रेल राज्य मंत्री से मिले चेयरमैन
किला स्टेशन के सुंदरीकरण को रेल राज्य मंत्री से मिले चेयरमैन

जागरण संवाददाता, हाथरस : हाथरस किला स्टेशन के सुंदरीकरण को लेकर रविवार को पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उन्हें स्टेशन की वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए स्टेशन के सुंदरीकरण की मांग उठाई। सुविधाएं बढ़ाने के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल को संबोधित पत्र भी सौंपा।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बृज की देहरी के नाम से मशहूर हाथरस में किलागेट स्टेशन की बेकदरी शर्मनाक है। पत्राचार के बावजूद स्टेशन की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां से एक मात्र पैसेंजर ट्रेन दिल्ली तक चलती है। उन्होंने पत्र में कहा है कि हाथरस में भगवान बलदाऊ का प्रसिद्ध मंदिर है। कई नामचीन कवियों ने भी हाथरस की भूमि पर जन्म लेकर हाथरस को देशभर में प्रसिद्धि दिलाई। इसके बावजूद ब्रज भूमि की ऐसी उपेक्षा ¨चताजनक है। उन्होंने वैष्णोदेवी जाने को हाथरस किला स्टेशन से जम्मू तक ट्रेन चलाने, स्टेशन पर रिटाय¨रग रूम आदि बनाने की मांग उठाई है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि रेल राज्य मंत्री सिन्हा ने स्टेशन की समस्याओं व सुंदरीकरण के लिए कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया है।

chat bot
आपका साथी