सर्द हवाओं की थमी रफ्तार, खिली धूप ने ठंड से दिलाई राहत

कई दिनों बाद सर्द हवाओं में आई कमी और खिली धूप ने जनमानस को ठंड से राहत दिला दी है। शाम होते ही ठंड बढ़ी तो लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। शुक्रवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 8.2 तो अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By JagranEdited By:
Updated: Fri, 21 Jan 2022 08:03 PM (IST)
सर्द हवाओं की थमी रफ्तार, खिली धूप ने ठंड से दिलाई राहत
सर्द हवाओं की थमी रफ्तार, खिली धूप ने ठंड से दिलाई राहत

जागरण संवाददाता, जौनपुर : कई दिनों बाद सर्द हवाओं में आई कमी और खिली धूप ने जनमानस को ठंड से राहत दिला दी है। शाम होते ही ठंड बढ़ी तो लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। शुक्रवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 8.2 तो अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के साथ ही मौसम में बदलाव आएगा।

शुक्रवार को कई दिनों बाद मौसम में परिवर्तन आया। बर्फीली हवाओं का असर कम होने के कारण जनमानस को ठंड से निजात मिली। लोगों ने छतों व घरों से बाहर कपड़े सुखाए और दिनभर धूप लिया। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार से तापमान में वृद्धि आरंभ हो गया। वहीं अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच अंतर बढ़ने के कारण 22 जनवरी से कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं।