'साहब! बीछी गांव में दो लोगों की हत्या हो गई, जल्दी आओ..', कानपुर पुलिस को मिली सूचना से मचा हड़‍कंप

उत्‍तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां पुलिस के पास आई एक कॉल से हड़कंप मच गया। फोन कॉल में बोला गया कि बीछी गांव में दो लोगों की हत्या हो गई जल्दी आओ। पुलिस मौके पर पहुंची तो कॉल करने वाले ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस घंटों गांव में भट‍कती रही।

By gaurav dixit Edited By: Vivek Shukla Publish:Sun, 30 Jun 2024 12:42 PM (IST) Updated:Sun, 30 Jun 2024 12:42 PM (IST)
'साहब! बीछी गांव में दो लोगों की हत्या हो गई, जल्दी आओ..', कानपुर पुलिस को मिली सूचना से मचा हड़‍कंप
झूठी सूचना से भटकती रही पुलिस। सांकेतिक तस्‍वीर

HighLights

  • शुक्रवार शाम बिधनू बीछी गांव से पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई सूचना
  • घंटों घटना स्थल की तलाश में भटकती रही पुलिस, सूचनाकर्ता का मोबाइल बंद

संवाद सहयोगी,जागरण, बिधनू। साहब ! जल्दी आओ बीछी गांव में दो लोगों की हत्या हो गई है। यह सूचना शुक्रवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंची। जिसके बाद पीआरवी और थाना पुलिस घंटों घटना स्थल की तलाश में भटकती रही।

सूचनाकर्ता से संपर्क करने प्रयास किया तो उसका मोबाइल बंद निकला। गांव में पड़ताल के बाद जानकारी हुई कि किसी नशेबाज युवक ने फर्जी सूचना दी थी। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें-अनंत अंबानी के रिसेप्शन में रामनगर के हथकरघा से होगा बुनकारी का प्रदर्शन, मां कोकिला बेन के लिए बन रहा खास परिधान

बिधनू मझावन पुलिस चौकी क्षेते के बीछी गांव से शुक्रवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम 112 नंबर पर एक व्यक्ति ने सूचना दी कि गांव में दो लोगों की हत्या हो गई है। दोनों के शव गांव में पड़े है, जल्दी आओ।

इसे भी पढ़ें-यूपी में 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए कब से लागू हो रहा यह नियम

जिसके बाद थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह व मझवान चौकी प्रभारी गीता सिंह समेत पीआरवी पुलिस गांव पहुंची। जहां पूरी फोर्स काफी देर तक घटना स्थल की तलाश करती रही। सूचनाकर्ता के नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल स्विचआफ हो गया।

पुलिस करीब एक घंटे तक गांव के आसपास घूमती रही। जांच पड़ताल में सूचना फर्जी निकले पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचनाकर्ता के मोबाइल नंबर बंद हो गया है। नंबर के आधार सूचनाकर्ता की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी