चहारदीवारी फांदकर घुसे दरिंदे… कानपुर में घर से किशोरी का अपहरण कर चार दिन तक सामूहिक दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में घर में सो रही किशोरी का अपहरण कर लिया गया और चार दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के दिन घर में पीड़िता भाई के साथ अकेली थी। माता-पिता बाहर गए थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav Publish:Tue, 02 Jul 2024 02:29 AM (IST) Updated:Tue, 02 Jul 2024 02:29 AM (IST)
चहारदीवारी फांदकर घुसे दरिंदे… कानपुर में घर से किशोरी का अपहरण कर चार दिन तक सामूहिक दुष्कर्म
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

HighLights

  • पुलिस को रमईपुर चौराहे के पास मिली किशोरी
  • घटना के दिन घर से बाहर गए हुए थे माता पिता

जागरण संवाददाता, कानपुर। चहारदीवारी फांदकर दो किशोरों के साथ घर में घुसे पड़ोसी ने भाइयों की पिटाई कर बरामदे में सो रही किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी चार दिन बाद रमईपुर चौराहे के पास मिली। 

पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने तीनों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को आरोपी दोनों किशोरों को बाल सुधार गृह और युवक को जेल भेज दिया है। 

यह है पूरा मामला

किशोरी के पिता ने बताया कि 16 वर्षीय बेटी ने हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। वह पत्नी के साथ 24 जून को कानपुर देहात गए थे। बेटी के साथ 18 वर्षीय मंदबुद्धि बेटा व 13 वर्षीय छोटा बेटा घर के बरामदे में सो रहे थे। 

देर रात गांव का सिद्धार्थ सिंह दो किशोरों के साथ घर में घुसा और किशोरी को बाइक पर लेकर भाग गया। किशोरी ने बताया कि सिद्धार्थ उसे यशोदानगर में रिश्तेदार के घर ले गया, जहां चार दिन तक तीनों ने दुष्कर्म किया और 28 को रमईपुर चौराहे के पास छोड़ गए। 

पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर डॉक्टरी परीक्षण कराकर सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म व पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज करने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: UP Police News: वाह री यूपी की खाकी! पुलिस की नजर में पहले पाक-साफ, महिला ने दे दी जान तो ठोक दिया मुकदमा

यह भी पढ़ें: UP News : झाड़ियों में पड़ी थी ऐसी चीज, जिसने देखा निकल गई चीख- दौड़े-दौड़े आई पुलिस

chat bot
आपका साथी