UP Chunav 2022 : मुलायम सिंह के साढ़ू प्रमोद गुप्ता सपा छोड़कर भाजपा में होंगे शामिल, औरैया के बिधूना से रह चुके हैं विधायक

विधान सभा चुनाव में दल बदलने की राजनीति तेज हो चली है। जहां बिधूना से भाजपा विधायक विनय शाक्य ने पार्टी से इस्तीफा देकर सपा की सदस्यता ले ली अब सपा से वर्ष 2012 में इस सीट पर विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता उर्फ एलएस भाजपा में शामिल होंगे।

By Abhishek VermaEdited By:
Updated: Tue, 18 Jan 2022 11:00 PM (IST)
UP Chunav 2022 : मुलायम सिंह के साढ़ू प्रमोद गुप्ता सपा छोड़कर भाजपा में होंगे शामिल, औरैया के बिधूना से रह चुके हैं विधायक
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के प्रमोद गुप्ता साढ़ू हैं।

औरैया, जागरण संवाददाता। विधान सभा चुनाव में दल बदलने की राजनीति तेज हो चली है। जहां बिधूना से भाजपा विधायक विनय शाक्य ने पार्टी से इस्तीफा देकर सपा की सदस्यता ले ली, अब सपा से वर्ष 2012 में विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता उर्फ एलएस भाजपा में शामिल होंगे। 

बिधूना कस्बा के किशोरगंज निवासी 

प्रमोद कुमार गुप्ता उर्फ एलएस ने इस बात की पुष्टि की। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के प्रमोद गुप्ता साढ़ू हैं। उनके सपा से भाजपा में जाने से अब बिधूना सभा सीट पर नजर और जा गड़ी है। उन्होंने बताया कि वह लखनऊ भाजपा कार्यालय में बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे सदस्यता लेंगे।