UP School Timings Changed: यूपी के इस शहर में स्कूलों का बदला समय, अब सुबह साढ़े सात बजे से होगी पढ़ाई, जानिए कब होगी छुट्टी

UP School Timings कानपुर में तीन दिन से लगातार बढ़ रही गर्मी अब अपना भीषण रूप दिखाने के लिए तैयार है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दो दिन में दिन का तापमान 43 से 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। गर्मी से बचाव के लिए लोगों को सुबह नौ बजे के बाद धूप में निकलने से बचना होगा। दिन के साथ ही अब रात का तापमान भी तेजी से बढ़ेगा।

By vivek mishra Edited By: Vivek Shukla
Updated: Fri, 17 May 2024 09:51 AM (IST)
UP School Timings Changed: यूपी के इस शहर में स्कूलों का बदला समय, अब सुबह साढ़े सात बजे से होगी पढ़ाई, जानिए कब होगी छुट्टी
UP School Timings Changed गर्मी के कारण स्‍कूल का समय बदला। जागरण

जागरण संवाददाता, कानपुर। UP School Timings Changed जिले में अधिक गर्मी पड़ने की वजह से डीआइओएस अरुण कुमार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए सभी बोर्ड से संबद्ध माध्यमिक स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। गुरुवार शाम को जारी आदेशानुसार, अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। आदेश का पालन करने वाले स्कूल की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

पहली जून तक केरल में सक्रिय हो सकता है मानसून

तीन दिन से लगातार बढ़ रही गर्मी अब अपना भीषण रूप दिखाने के लिए तैयार है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दो दिन में दिन का तापमान 43 से 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। गर्मी से बचाव के लिए लोगों को सुबह नौ बजे के बाद धूप में निकलने से बचना होगा। दिन के साथ ही अब रात का तापमान भी तेजी से बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें- जौनपुर की रैली में पीएम-सीएम की जोड़ी देख हंसी नहीं रोक पाएं PM मोदी, बोले- कितना सुंदर लग रहा ये मोदी और योगी

मई के पहले सप्ताह में पूरब और पश्चिम से समुद्री हवा के साथ आई नमी ने बढ़ती गर्मी से राहत दिलाई लेकिन अब सूरज फिर तपने के लिए तैयार है। मंगलवार से ही लगातार दिन का तापमान बढ़ रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42. 4 डिग्री पर पहुंच गया जबकि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रहा है।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर के युवक का मिला पाकिस्तानी कनेक्शन, एटीएस ने उठाया, चार घंटे पूछताछ के बाद साथ ले गई टीम

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रहे बादल कमजोर हो गए हैं। अब अरब सागर की हवा राजस्थान के मरूस्थल प्रदेश से होकर आ रही है। इस वजह से आर्द्रता भी घटकर 49 प्रतिशत हो गई है।

मौसम शुष्क होने का असर दिन के बढ़े हुए तापमान पर पड़ा है। आने वाले रविवार तक दिन का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। अब दिन के तापमान के साथ ही रात के तापमान में भी वृद्धि होगी। रात का तापमान गुरुवार को 25 डिग्री सेल्सियस था यह शुक्रवार और शनिवार तक 31 डिग्री पर पहुंच सकता है।

अप्रैल -मई में नहीं आया चक्रवात

डा. पांडेय के अनुसार हर साल अप्रैल और मई महीने में बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में चक्रवात आया करता था। इस साल अभी तक चक्रवात का सिस्टम नहीं बना है। इससे मौसम में अप्रत्याशित बदलाव संभावित है। हालांकि इस साल में मानसून की अच्छी वर्षा के संकेत मिल रहे हैं।