माह के अंत तक पूरा हो जाएगा मनौरी ओवरब्रिज

संसू, चायल : दो साल से मनौरी रेलवे क्रॉ¨सग पर बन रहा ओवरब्रिज अब अंतिम चरण में है। निर्माण एजेंसी का दावा है कि वह इस महीने के आखिर तक काम पूरा कर देंगे और अगले महीने तक इससे आवागमन शुरू हो सकता है। इसके लिए निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस पुल के शुरू होने से हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। वैसे इस पुल को पिछले साल ही पूरा होना था लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से निर्माण में देरी हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 08:02 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 08:02 PM (IST)
माह के अंत तक पूरा हो जाएगा मनौरी ओवरब्रिज
माह के अंत तक पूरा हो जाएगा मनौरी ओवरब्रिज

संसू, चायल : दो साल से मनौरी रेलवे क्रॉ¨सग पर बन रहा ओवरब्रिज अब अंतिम चरण में है। निर्माण एजेंसी का दावा है कि वह इस महीने के आखिर तक काम पूरा कर देंगे और अगले महीने तक इससे आवागमन शुरू हो सकता है। इसके लिए निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस पुल के शुरू होने से हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। वैसे इस पुल को पिछले साल ही पूरा होना था लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से निर्माण में देरी हुई।

दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर मनौरी रेलवे क्रॉ¨सग है। यहां पर मनौरी बाजार है और इस क्रॉ¨सग से होकर लोग चायल तहसील की जाते हैं। लेकिन ट्रेनों का अधिक आवागमन के चलते फाटक अक्सर बंद रहता था और यहां पर वाहनों का लंबा जाम लगता था। इसी रास्ते से होकर कौशांबी स्थित बौद्ध और जैन स्थल पर श्रद्धालु जाते हैं। ऐसे में दो साल पहले यहां पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ। 3227.31 लाख रुपये की लागत से अप्रैल 2016 से ओवरब्रिज निर्माण शुरू किया गया। रेलवे ट्रैक के दोनों ओर सेतु निगम ने पुल का निर्माण कर दिया। रेलवे का काम बाकी था। इस कार्य को दिसंबर 2017 तक पूरा करना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फिर 30 जून तक पूरा करने का समय रखा गया, उस पर भी पूरा नहीं कर पाए हैं। फिलहाल पिछले कुछ दिनों से रेलवे ने निर्माण कार्य तेज कर दिया है। डीएफसी के उपपरियोजना प्रबंधक डीके ¨सह ने बताया कि रेलवे लाइन के ऊपर गार्डर रख दिया गया है। उस पर सट¨रग का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए तीन सौ कुशल कारीगर लगाये गए है। स्टील बांधने के बाद कंक्रीट और उसकी फिनि¨सग एवं साइड रे¨लग की सरिया बांधने का कार्य होगा। पुल पर कंक्रीट की ढलाई के बाद उसके ऊपर काली सड़क बनाई जाएगी। अधिकतर कार्य इस महीने के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा। आसार है कि अगले महीने से इस पुल से आवागमन शुरू हो सकता है। इस पुल के शुरू हो जाने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। जल्द बनवाई जाय सर्विस रोड

पुल के दोनों तरह सर्विस रोड बनाना है। इसके लिए सेतु निगम ने अधिकतर अतिक्रमण को हटवा दिया। लेकिन कुछ लोग अभी भी अतिक्रमण किए हुए हैं। अतिक्रमण हटवाकर सर्विस रोड बना दी जाय तो लोगों को राहत मिली। सर्विस रोड बनवाने के लिए लोगों ने सेतु निगम से मांग की है। सर्विस रोड न बनने से मनौरी का व्यापार प्रभावित हो रहा है।

chat bot
आपका साथी