डेमू सवारी गाड़ी दूसरे दिन भी निरस्त, आक्रोश

गोरखपुर से सिवान जाने वाली डेमू सवारी गाड़ी शुक्रवार को दूसरे दिन भी निरस्त रही। इसको लेकर यात्रियों में आक्रोश है। सुबह गोरखपुर व शाम को सिवान जाने के लिए इस रूट पर कोई सवारी गाड़ी नहीं होने से लोगों को दुर्गति झेलनी पड़ रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 May 2019 11:48 PM (IST) Updated:Sat, 11 May 2019 06:22 AM (IST)
डेमू सवारी गाड़ी दूसरे दिन भी निरस्त, आक्रोश
डेमू सवारी गाड़ी दूसरे दिन भी निरस्त, आक्रोश

कुशीनगर: गोरखपुर से सिवान जाने वाली डेमू सवारी गाड़ी शुक्रवार को दूसरे दिन भी निरस्त रही। इसको लेकर यात्रियों में आक्रोश है। सुबह गोरखपुर व शाम को सिवान जाने के लिए इस रूट पर कोई सवारी गाड़ी नहीं होने से लोगों को दुर्गति झेलनी पड़ रही। दुदही बाजार के बासुकी गुप्ता, राजेश डालमिया, सुनील गुप्ता, जयप्रकाश चौरसिया, भरत गुप्ता, मनोज जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, विश्ववंधु जायसवाल, ओमप्रकाश कुशवाहा आदि ने कहा कि गोरखपुर-सिवान रेलमार्ग की यात्रा अब मुसीबत बनती जा रही। इस रूट पर चलने वाली डेमू आए दिन अचानक निरस्त कर दी जा रही। स्टेशन आने पर लोगों को पता चलता है कि कोई ट्रेन नहीं है। रेलवे के अधिकारियों ने दो दिनों से डेमू निरस्त कर दिया है। इससे गोरखपुर और सिवान के गोपालगंज, सासामूसा, जलालपुर जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष कर शादी समारोह में जाने वाली महिलाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा। स्टेशन अधीक्षक श्रीनिवास गुप्ता का कहना है कि उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। शीघ्र ही डेमू का संचलन शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी