12 घंटे देर से आयी आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस

जासं, लखनऊ : कोहरे के बीच ट्रेनों के देर से आने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Dec 2017 09:22 PM (IST) Updated:Sat, 30 Dec 2017 10:26 PM (IST)
12 घंटे देर से आयी आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस
12 घंटे देर से आयी आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस

जासं, लखनऊ : कोहरे के बीच ट्रेनों के देर से आने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी 60 से अधिक ट्रेनें अपने समय से घंटों देरी से लखनऊ पहुंची। सबसे अधिक मऊ आनंद विहार एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। इसके अलावा 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस 10 घंटे, 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 10:30 घंटे,15280 पूरबिया एक्सप्रेस 9:30 घंटे, 12596 हमसफर एक्सप्रेस आठ घंटे, 14864 मरुधर एक्सप्रेस 11 घंटे, 15005 राप्तीगंगा एक्सप्रेस 11:30 घंटे, 19710 कामाख्या एक्सप्रेस 6:30 घंटे, 12554 वैशाली एक्सप्रेस सात घंटे, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 7:30 घंटे, 13429 माल्दा आनंद विहार एक्सप्रेस छह घंटे, 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस और 12327 उपासना एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची।

chat bot
आपका साथी