अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत और दरभंगा-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल जारी, PM मोदी द‍िखाएंगे हरी झंडी

Ayodhya Anand Vihar Vande Bharat train प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देश भर की कुल आठ ट्रेनों को एक साथ हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें दो ट्रेनें अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस और दिल्ली-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस लखनऊ होकर चलेंगी। वहीं शेष छह ट्रेनें देश के दूसरे क्षेत्रों की होंगी। रेलवे ने सभी आठ ट्रेनों का शेडयूल जारी कर दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena Publish:Thu, 28 Dec 2023 10:45 PM (IST) Updated:Thu, 28 Dec 2023 10:45 PM (IST)
अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत और दरभंगा-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल जारी, PM मोदी द‍िखाएंगे हरी झंडी
पीएम मोदी 30 द‍िसंबर को देश भर की कुल आठ ट्रेनों को एक साथ हरी झंडी दिखाएंगे।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। अयोध्या धाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देश भर की कुल आठ ट्रेनों को एक साथ हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें दो ट्रेनें अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस और दिल्ली-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस लखनऊ होकर चलेंगी। वहीं, शेष छह ट्रेनें देश के दूसरे क्षेत्रों की होंगी। रेलवे ने सभी आठ ट्रेनों का शेडयूल जारी कर दिया है। गुरुवार देर शाम अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत और दरभंगा-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल रेलवे ने जारी कर दिया है।

ट्रेन नंबर 22426 वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन आनंद विहार से सुबह 6:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कानपुर सुबह 11 बजे होते हुए लखनऊ दोपहर 12:25 बजे आकर 12:30 बजे रवाना होगी। वंदे भारत दोपहर 2:35 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 22425 वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से दोपहर 3:15 बजे रवाना होकर लखनऊ शाम 5:15 बजे पहुंचेगी। लखनऊ से वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 5:20 बजे चलकर कानपुर शाम 6:35 बजे होते हुए आनंद विहार रात 11:40 बजे पहुंचेगी। आनंद विहार से कानपुर के रास्ते अयोध्या तक करीब 628 किमी. की दूरी वंदे भारत एक्सप्रेस 8:25 घंटे में तय करेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस की औसत गति 75 किमी. प्रति घंटा रहेगी। आनंद विहार से अयोध्या तक एसी चेयरकार का किराया लगभग 1,420 और एग्जीक्यूटिव क्लास का 2,760 रुपये प्रस्तावित है। हालांकि बोर्ड से अंतिम किराया शनिवार तक तय हो जाएगा।

सप्ताह में दो दिन अमृत भारत

आनंद विहार से लखनऊ-अयोध्या होकर दरभंगा के बीच सप्ताह में दो दिन अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी। ट्रेन नंबर 15558 अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को आनंद विहार से दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर रात 8:20 बजे कानपुर, 10:10 बजे लखनऊ, 1:10 बजे अयोध्या होते हुए सुबह 11:50 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 15557 अमृत भारत एक्सप्रेस दरभंगा से प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को दोपहर तीन बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 2:30 बजे अयोध्या, सुबह 5:05 बजे लखनऊ, 7:05 बजे कानपुर होते हुए दोपहर 12:35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरंगिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ स्टेशनों पर होगा।

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Train: 15 घंटे से ज्यादा लेट हुई वंदे भारत ट्रेन, घने कोहरे ने रोक दी सेमी हाईस्पीड ट्रेन की रफ्तार

इन ट्रेनों को भी झंडी दिखाएंगे पीएम

प्रधानमंत्री के झंडी दिखाते ही अयोध्या से आनंद विहार के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और अयोध्या से दरभंगा के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस दौड़ पड़ेगी। इसके अलावा कोयंबटूर-बेंगलुरु सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस, मेंगलोर-मडगांव वंदे भारत, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत, अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत, जालना-मुंबई सीएसएमटी वंदे भारत, मालदा टाउन-बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस भी आरंभ हो जाएंगी। हालांकि, इन छह ट्रेनों का रूट लखनऊ या अयोध्या नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: Vande Bharat: दूसरे दिन भी वाराणसी नहीं पहुंची नई वंदे भारत एक्सप्रेस, कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट; देखें पूरी लिस्ट

chat bot
आपका साथी