कांग्रेस में होने वाला है बड़ा बदलाव, नए चेहरों को मिलेगी नई जिम्मेदारी- छंटनी भी होगी; आएगा सियासी भूचाल

लोकसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन कर यूपी में कांग्रेस को अच्छी जीत मिलने के बाद पार्टी ने अब उप्र में जल्द संगठन का विस्तार कांग्रेस करने की योजना बनाई है। आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस कुछ नए चेहरों को जल्द नई जिम्मेदारी सौंप सकती है। इसके साथ ही कुछ कार्यकर्ताओं का पार्टी से निकाले जाना भी तय है।

By Alok Mishra Edited By: Aysha Sheikh Publish:Wed, 26 Jun 2024 10:01 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jun 2024 10:01 PM (IST)
कांग्रेस में होने वाला है बड़ा बदलाव, नए चेहरों को मिलेगी नई जिम्मेदारी- छंटनी भी होगी; आएगा सियासी भूचाल
उप्र में जल्द संगठन का विस्तार करेगी कांग्रेस - जागरण ग्राफिक्स

HighLights

  • उप्र में जल्द संगठन का विस्तार करेगी कांग्रेस
  • दिल्ली में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे से हुई चर्चा

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव परिणामों से उत्साहित कांग्रेस अब प्रदेश में अपने संगठन का विस्तार करने की तैयारी में है। आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस कुछ नए चेहरों को जल्द नई जिम्मेदारी सौंप सकती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठन विस्तार को लेकर मंथन किया है। उप्र में पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए भी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

दिल्ली में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, राजेश तिवारी, प्रदीप नरवाल व तौकीर आलम के अलावा कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना भी मौजूद रहीं। प्रदेश अध्यक्ष ने लाेकसभा चुनाव में मिली सफलता के लिए प्रदेश प्रभारी व केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। पार्टी सूत्रों के अनुसार निष्क्रिय पदाधिकारियों की छंटनी किए जाने पर भी विमर्श किया गया।

विशेषकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से लोगों के बीच जाकर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किए जाने का निर्देश दिया गया। जिससे जिला स्तर तक पदाधिकारियों को सक्रिय रखा जाए और पार्टी की गतिविधियां बनी रहें। इस कड़ी में कांग्रेस ने एक बूथ एक पेड़ अभियान की शुरूआत भी की है।

राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान

पार्टी ने 19 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर 'राजीव गांधी वृक्षारोपण' अभियान की शुरुआत की थी। जिसके तहत कांग्रेस ने जुलाई माह से प्रदेश के सभी 1.62 लाख बूथों पर पौधरोपण कराने की योजना बनाई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से भी पार्टी लोगों के बीच जाकर अपनी पहुंच बढ़ाने का प्रयास करेगी। राहुल गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने के निर्णय से भी प्रदेश के कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें - 

SSB जवान ने चीनी महिला को बैग लिए आते देखा, पगडंडी से भारत में कर रही थी प्रवेश; फिर जो हुआ...

chat bot
आपका साथी