चौंकिए मत! यह नजारा VIP train वंदे भारत एक्सप्रेस का है, 5 सेकेंड के वीडियो ने मचाया हड़कंप

Vande Bharat Train Viral Video - लखनऊ जंक्शन से देहरादून जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में बेटिकट यात्रियों के चढ़ने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जांच के बाद रेलवे ने बताया कि यह वीडियो नौ जून की सुबह का है। सुबह चार बजे ट्रेन लखनऊ जंक्शन पर आई थी। इस बीच किसान यूनियन के कुछ कार्यकर्ता गलतफहमी में इस ट्रेन में चढ़ गए।

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
Updated: Tue, 11 Jun 2024 11:13 PM (IST)
चौंकिए मत! यह नजारा VIP train वंदे भारत एक्सप्रेस का है, 5 सेकेंड के वीडियो ने मचाया हड़कंप
चौंकिए मत! यह नजारा VIP train वंदे भारत एक्सप्रेस का है। वीडियो ग्रैब

जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ जंक्शन से देहरादून जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में बेटिकट यात्रियों के चढ़ने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। 

मामले की जांच के बाद रेलवे ने बताया कि यह वीडियो नौ जून की सुबह का है। सुबह चार बजे ट्रेन लखनऊ जंक्शन पर आई थी। इस बीच किसान यूनियन के कुछ कार्यकर्ता गलतफहमी में इस ट्रेन में चढ़ गए। हालांकि, उनको आरपीएफ के समझाने के बाद उतार दिया गया था।

पांच सेकेंड के वीडियो ने मचाया हड़कंप

इंटरनेट मीडिया पर पांच सेकेंड का कई वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने कहा कि यह वीआईपी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का हाल है। पैर रखने की जगह ही नहीं है। बिना टिकट यात्रियों ने कब्जा जमा लिया है। 

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि वायरल वीडियो नौ जून का है। ट्रेन देहरादून जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर छह पर जैसे ही चार बजे पहुंची, इसका गेट खुलते ही अनाधिकृत यात्री चढ़ गए। रेलवे अधिकारियों ने आरपीएफ के साथ पहुंचकर उनको उतार दिया।

यह भी पढ़ें: Amethi Lok Sabha: अमेठी से जीतने वाले किशोरी लाल शर्मा का हलफनामा, किया जा रहा ये दावा, अधिकारी बोले…

यह भी पढ़ें: ‘इंस्पेक्टर’ का हुलिया देखकर पुलिस को हो गया शक, लेने लगे तलाशी… पर्स से निकाला आई कार्ड तो मच गई खलबली!