श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष Mahant Nritya Gopal Das लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

President ShriRam Janambhoomi Teerth Ksherta Trust Mahant Nritya Gopal Das श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को पेशाब में इन्फेक्शन और सामान्य कमजोरी की वजह से क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में अयोध्या से मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 05 Nov 2022 06:49 PM (IST) Updated:Sat, 05 Nov 2022 06:49 PM (IST)
श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष Mahant Nritya Gopal Das लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास

लखनऊ, जेएनएन। President ShriRam Janambhoomi Teerth Ksherta Trust Mahant Nritya Gopal Das: राम नगरी अयोध्या के प्रख्यात राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत फिर बिगड़ गई। श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष 84 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das) को लखनऊ के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital Lucknow) में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालत स्थिर बनी है।

पेशाब में इंफेक्शन होने के कारण उनको वर्ष 2020 के नवंबर में पहली बार मेदांता लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां से उनको नौ दिसंबर को छुट्टी मिली थी। इसके बाद से इनको तीसरी बार मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया है।

स्थिति स्थिर व संतोषजनक

मेदांता अस्पताल ने चार नवंबर को भर्ती होने वाले महंत का शनिवार को मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। अस्पताल के निदेशक डा. राकेश कपूर की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि चार नवंबर को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को पेशाब में इन्फेक्शन और सामान्य कमजोरी की वजह से क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में अयोध्या से मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती करा गया। उनकी तबियत अभी संतोषजनक है। आज शनिवार को भी उनकी स्थिति स्थिर व संतोषजनक है। उन्हें अभी क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों और यूरोलॉजी की टीम की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

2021 में की गई थी डायलिसिस 

इससे पहले महंत नृत्य गोपाल दास को बीती 20 अप्रैल को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार दिन बाद उनको डिस्चार्ज किया गया था। उनकी अक्टूबर 2021 में भी गुर्दा काम न करने और पेशाब न बनने की वजह से डायलिसिस भी की गई थी। क्रिटिकल केयर मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में महंत नृत्य गोपाल दास का उपचार चला था।  

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में महंत नृत्य गोपाल दास सात अगस्त 2020 को कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उनको एयर एंबुलेंस से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जहां पर उनका इलाज चला था और स्वस्थ होने के बाद वापस अयोध्या आ गए थे। इसके बाद से लगातार वह हर वर्ष मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी