Lucknow Weather Update: इंतजार खत्म, लखनऊ में आज से सक्रिय होगा मानसून

लखनऊ में मानसून की सुस्ती जल्द ही दूर होगी रविवार से मानसून के सक्रिय होने के आसार।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 18 Jul 2020 06:25 AM (IST) Updated:Sat, 18 Jul 2020 06:47 AM (IST)
Lucknow Weather Update: इंतजार खत्म, लखनऊ में आज से सक्रिय होगा मानसून
Lucknow Weather Update: इंतजार खत्म, लखनऊ में आज से सक्रिय होगा मानसून

लखनऊ, जेएनएन। बीते कई दिन से मॉनसून कमजोर है जिसके चलते प्रदेश में झटपट बारिश हो रही है।लेकिन अब एक बार फिर  मानसून की सुस्ती टूटने को है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मॉनसून पुनः सक्रिय होगा और अगले तीन-चार दिन प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। बारिश ना होने के चलते प्रदेश में ज्यादातर जगह जबरदस्त गर्मी महसूस की जा रही है। राजधानी लखनऊ में भी लोग बारिश की बाट जोह रहे हैं। उमस भरी गर्मी का आलम यह है कि सुबह शाम किसी समय चैन नहीं मिल रहा है।मौसम खुला होने के चलते शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया । वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य के मुकाबले 2.4 डिग्री बढ़कर 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

तापमान में बढ़ोतरी होने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है । मौसम विभाग के अनुसार शनिवार रविवार तक बारिश के जोर पकड़ने की उम्मीद है। शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है । वहीं रविवार से पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मानसून की ट्रफ रेखा उत्तर दिशा से होकर गुजर रही है इसके प्रभाव के चलते ही प्रदेश में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी