लखनऊ में रनवे से लौटी मुंबई की फ्लाइट, यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जताई नाराजगी

एयर इंडिया की उड़ान एआई 626 लखनऊ से मुंबई जाती है। रविवार को यह निर्धारित समय से लेट हो गई। इसके बाद यात्रियों की बोर्डिंग शुरू हुई। करीब 153 यात्री विमान में बैठ गए। विमान उड़ान भरने के लिए रनवे तक पहुंचा लेकिन केबिन प्रेशर मेनटेन न होने से भीतर गर्मी बढ़ने लगी। यात्री परेशान हो गए। एयरलाइंस क्रू ने कुछ देर तक मशक्कत की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena Publish:Mon, 17 Jun 2024 07:59 AM (IST) Updated:Mon, 17 Jun 2024 07:59 AM (IST)
लखनऊ में रनवे से लौटी मुंबई की फ्लाइट, यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जताई नाराजगी
विमान एप्रन तक वापस लौट आया और एयरलाइंस ने फ्लाइट निरस्त कर दी।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, लखनऊ। एयर इंडिया के विमान का केबिन प्रेशर रनवे तक पहुंचने के बाद खराब हो गया। ऐसे में विमान एप्रन तक वापस लौट आया और एयरलाइंस ने फ्लाइट निरस्त कर दी। यह देख यात्रियों ने नाराजगी जताई। एयरलाइंस ने यात्रियों के सामने पूरा पैसा वापस करने का विकल्प भी रखा। यात्रियों की शाम को नाराजगी अधिक बढ़ने पर एयर इंडिया के यात्रियों की वजह से इंडिगो समेत अन्य उड़ानों के यात्रियों की बोर्डिंग भी प्रभावित होने लगी। निजी सुरक्षाकर्मी स्थिति संभाल नहीं पाए। अंत में सीआईएसएफ ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया की उड़ान एआई 626 लखनऊ से मुंबई जाती है। रविवार को यह निर्धारित समय से लेट हो गई। इसके बाद यात्रियों की बोर्डिंग शुरू हुई। करीब 153 यात्री विमान में बैठ गए।

व‍िमान रनवे तक पहुंचा, लेक‍िन...

विमान उड़ान भरने के लिए रनवे तक पहुंचा, लेकिन केबिन प्रेशर मेनटेन न होने से भीतर गर्मी बढ़ने लगी। यात्री परेशान हो गए। एयरलाइंस क्रू ने कुछ देर तक मशक्कत की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

यात्र‍ियों को व‍िमान से उतारकर टर्मि‍नल लाया गया वापस 

यात्रियों ने बताया कि करीब 15 से 20 मिनट बाद उनको बताया गया कि उड़ान निरस्त कर दी गई है। सभी को विमान से उतारकर टर्मिनल वापस लाया गया। यात्रियों को दो विकल्प दिए गए कि या तो पूरा पैसा वापस ले लें और दूसरा विकल्प मुफ्त में किसी भी दिन की यात्रा का दिया गया, लेकिन लोग इस पर तैयार नहीं हुए।

यह भी पढ़ें: Bakrid 2024: यूपी में आज मनाई जा रही बकरीद, सीएम योगी और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

यह भी पढ़ें: यूपी में बढ़ेंगी बिजली की कीमतें? ऊर्जा मंत्री ने बताई क्लियर कट बात, अब विद्युत चोरों की भी खैर नहीं

chat bot
आपका साथी