यूपी के कई जिलों में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के तबादले, राम सुमेर गौतम बने औरैया के मुख्य विकास अधिकारी

उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग में रविवार को डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारियों के तबादले हुए हैं। ग्राम्य विकास विभाग के सचिव सुखलाल भारती ने स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। इसके अलावा औरैया के मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए प्रयागराज मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त राम सुमेर गौतम को सीडीओ के पद पर तैनाती दी गई है।

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav Publish:Mon, 01 Jul 2024 01:38 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jul 2024 01:38 AM (IST)
यूपी के कई जिलों में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के तबादले, राम सुमेर गौतम बने औरैया के मुख्य विकास अधिकारी
राम सुमेर गौतम को औरैया के सीडीओ के पद पर तैनाती दी गई है।

HighLights

  • गाजियाबाद के परियोजना निदेशक का भी तबादला
  • गौतमबुद्ध नगर की जिला विकास अधिकारी की बदली

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। औरैया के मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए प्रयागराज मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त राम सुमेर गौतम को सीडीओ के पद पर तैनाती दी गई है। ग्राम्य विकास विभाग के सचिव सुखलाल भारती ने रविवार को मुख्य विकास अधिकारी का स्थानांतरण आदेश जारी किया। वहीं, ग्राम्य विकास विभाग में डेढ़ दर्जन अन्य अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। 

इस कड़ी में मीरजापुर के उपायुक्त (स्वत: रोजगार) अनय कुमार मिश्रा का स्थानांतरण मेरठ किया गया है। वहीं, एटा की उपायुक्त (स्वत: रोजगार) प्रतिमा निमेश को फर्रुखाबाद में तैनाती दी गई है। सिद्धार्थनगर के उपायुक्त (स्वत: रोजगार) योगेंद्र लाल भारती को बरेली स्थानांतरित किया गया है। 

इस क्रम में भदोही के उपायुक्त (श्रम रोजगार) राजाराम को अयोध्या, सोनभद्र के उपायुक्त रमेश कुमार यादव को ललितपुर, मैनपुरी के उपायुक्त (श्रम रोजगार) प्रेमचंद्र राम को रामपुर, महोबा के उपायुक्त (श्रम रोजगार) राघवेंद्र तिवारी को बलरामपुर, कुशीनगर के उपायुक्त (श्रम रोजगार) राकेश को गाजीपुर, बहराइच के उपायुक्त (श्रम रोजगार) कृष्ण देव भारती को सुलतानपुर, अंबेडकरगर के उपायुक्त (श्रम रोजगार) राजेंद्र प्रसाद मिश्र को कुशीनगर, ललितपुर के उपायुक्त (श्रम रोजगार) को सोनभद्र, कन्नौज के उपायुक्त (श्रम रोजगार) दयाराम यादव को प्रतापगढ़ स्थानांतरित किया गया है। 

गाजियाबाद के परियोजना निदेशक प्रदीप नारायण दीक्षित का तबादला कानपुर नगर किया गया है। बरेली के परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह को उपायुक्त (श्रम रोजगार) उन्नाव के पद पर तैनाती दी गई है। 

वहीं, गौतमबुद्ध नगर की जिला विकास अधिकारी सुधा कुमारी को उपायुक्त (श्रम रोजगार) सीतापुर, देवरिया के जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय को उपायुक्त (स्वत: रोजगार) सिद्धार्थनगर, बलरामपुर के जिला विकास अधिकारी गिरीश कुमार पाठक को उपायुक्त (स्वत: रोजगार) प्रतापगढ़, जालौन के जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी को उपायुक्त (स्वत: रोजगार) मुरादाबाद, झांसी के जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार को उपायुक्त (श्रम रोजगार) चित्रकूट के पद पर तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें: UP Politics: सामने आ गई अनुप्रिया पटेल के ‘पत्र’ की असल वजह, लोकसभा चुनाव से निकला कनेक्शन!

यह भी पढ़ें: UP News: डीपीसी की बैठक में दो आईएएस अधिकारियों की ‘लॉटरी’ लगी, कुल पांच की चमकी किस्मत, देखें फुल डिटेल

chat bot
आपका साथी