UP IAS Transfer: यूपी में छह आईएएस अधिकारियों का तबादला, अर्पित उपाध्याय बने रायबरेली के मुख्य विकास अधिकारी

UP IAS Transfer - प्रदेश सरकार ने मंगलवार को छह आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। अजीत कुमार विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा व अमरनाथ उपाध्याय सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद लखनऊ से विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण बनाए गए हैं। प्रतीक्षारत सूची में चल रहे अर्पित उपाध्याय को रायबरेली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

By Shobhit Srivastava Edited By: Shivam Yadav Publish:Wed, 03 Jul 2024 02:41 AM (IST) Updated:Wed, 03 Jul 2024 02:41 AM (IST)
UP IAS Transfer: यूपी में छह आईएएस अधिकारियों का तबादला, अर्पित उपाध्याय बने रायबरेली के मुख्य विकास अधिकारी
यूपी में छह आईएएस अधिकारियों के तबादले।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को छह आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। अजीत कुमार विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा व अमरनाथ उपाध्याय सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद लखनऊ से विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण बनाए गए हैं। 

प्रतीक्षारत सूची में चल रहे अर्पित उपाध्याय को रायबरेली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। नरेंद्र सिंह अपर आयुक्त प्रशासन परिवहन लखनऊ से अपर आयुक्त लखनऊ मंडल लखनऊ बनाए गए हैं। 

धर्मेंद्र सिंह एडीएम वित्त एवं राजस्व लखनऊ से अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं व चित्रलेखा सिंह विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से अपर आयुक्त प्रशासन परिवहन लखनऊ बनाई गईं हैं।

राज्य कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी

राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों व स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों को अब ग्रेच्युटी (उपदान) राशि के रूप में अधिकतम 25 लाख रुपये का भुगतान होगा। महंगाई भत्ते की दर बढ़कर 50 प्रतिशत होने पर राज्य सरकार ने कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि की अधिकतम सीमा में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। 

लगभग 16 लाख कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे। सेवानिवृत्त होने पर ग्रेच्युटी के रूप में अधिकतम धनराशि जो 20 लाख रुपये प्रदान किए जाने की व्यवस्था थी, उसे बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है। वित्त विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें: हाथरस में कैसे मची भगदड़? एक के ऊपर एक गिरते गए लोग, हादसे में कब-क्या हुआ, यहां पढ़ें 116 मौतों की कहानी

chat bot
आपका साथी