UP Politics: संविधान व सामाजिक न्याय के मुद्दों को धार देगी कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग विभाग ब्लॉक स्तर पर करेगा सम्मेलन

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के विभिन्न विभागों की समीक्षा शुरू की गई है। पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक में संविधान व सामाजिक न्याय के मुद्दों को धार दिए जाने के साथ ही अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में पिछड़ा वर्ग के नेताओं ने प्रदेश संगठन में संख्या के अनुरूप भागीदारी तथा एक प्रमुख पद पर पिछड़े नेता की नियुक्ति की मांग भी उठाई गई।

By Alok Mishra Edited By: Shivam Yadav Publish:Sun, 30 Jun 2024 02:29 AM (IST) Updated:Sun, 30 Jun 2024 02:29 AM (IST)
UP Politics: संविधान व सामाजिक न्याय के मुद्दों को धार देगी कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग विभाग ब्लॉक स्तर पर करेगा सम्मेलन
UP Politics: संविधान व सामाजिक न्याय के मुद्दों को धार देगी कांग्रेस।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के विभिन्न विभागों की समीक्षा शुरू की गई है। पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक में संविधान व सामाजिक न्याय के मुद्दों को धार दिए जाने के साथ ही अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में पिछड़ा वर्ग के नेताओं ने प्रदेश संगठन में संख्या के अनुरूप भागीदारी तथा एक प्रमुख पद पर पिछड़े नेता की नियुक्ति की मांग भी उठाई गई।

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि ब्लाक, तहसील, विधानसभा व जिला स्तर पर संविधान व सामाजिक न्याय गोष्ठी व सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही तात्कालिक मुद्दों को लेकर भाजपा के विरोध में कांग्रेस सड़क पर उतरेंगे। 

पेपर लीक मामले में सुभासपा विधायक बेदी राम व सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई जाएगी। कहा, पिछड़ा वर्ग के लोग अब भाजपा के जाल में नहीं फंसेंगे। 

बैठक में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधानमंडल दल के नेता जैसा एक बड़े पद पर पिछड़ा वर्ग के नेता को नियुक्ति की मांग की गई। कहा गया कि टिकटों में भी जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी का वादा भी पूरा किया जाए। 

बैठक में फिशरमैन कांग्रेस के चेयरमैन देवेंद्र निषाद, प्रदेश प्रवक्ता डा.राजकुमार मौर्य,संगठन सचिव जितेंद्र पटेल,उमेश कुशवाहा,द्वारिकेश मंडेला,राम गणेश प्रजापति,मुकतेश्वर प्रसाद कुशवाहा,ओम प्रकाश राजभर,अशोक सिंह पटेल, सुनील नाई,पतरू राम विश्वकर्मा,धीरेश कश्यप,सेतराम केसरी,रीता मौर्य व अन्य नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी